{"_id":"6ac95685ab4de8152107ca50","slug":"indra-surya-varuna-and-soma-houses-won-the-100-meter-race-ambala-news-c-36-1-sknl1003-170969-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 100 मीटर दौड़ में इंद्रा, सूर्या, वरुणा और सोमा हाउस जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 100 मीटर दौड़ में इंद्रा, सूर्या, वरुणा और सोमा हाउस जीता
विज्ञापन
छावनी के रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी स्थित रिवरसाइड डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे खेल महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का रोमांच देखने को मिला। मैदान में 100 मीटर, 200 मीटर और 800 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जिसमें छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान इंद्रा, सूर्या, वरुणा और सोमा हाउस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए पदकों पर कब्जा जमाया।
100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में इंद्रा हाउस के मानविंदर सिंह (सातवीं सी), सूर्या के हरकित (आठवीं ए), वरुणा के अर्पित (आठवीं सी) और सोमा हाउस के परमथ (आठवीं सी) ने जीत हासिल की। वहीं बालिका वर्ग में इंद्रा हाउस की प्रज्ञा (सातवीं बी), सूर्या की लविका (छठी सी), वरुणा की अनुष्का (सातवीं डी) और सोमा हाउस की शनाया (सातवीं डी) ने जीत दर्ज की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा दत्त ने विजेताओं व प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का विकास करना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
200 मीटर दौड़ के परिणाम
बालक वर्ग में सोमा हाउस के अरमान सिंह (सातवीं बी), इंद्रा हाउस के मानविंदर सिंह (सातवीं सी), वरुणा के अर्पित जस्सी (आठवीं सी) और सूर्या हाउस के हरकित सैनी (आठवीं ए) ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में सोमा हाउस की आरना मेहता (छठी ए), इंद्रा हाउस की प्रज्ञा लांबा (सातवीं बी), वरुणा की अनुष्का (सातवीं डी) और सूर्या हाउस की लविका (छठी सी) ने जीत दर्ज की।
-- -- -- -- --
800 मीटर दौड़ के परिणाम
लंबी दौड़ (800 मीटर) के बालक वर्ग में वरुणा हाउस के अर्पित, इंद्रा के मानविंदर, सूर्या के हरकित और सोमा के परमथ ने जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग में वरुणा हाउस की अनुष्का, इंद्रा हाउस की प्रज्ञा, सूर्या की आराध्या गोयल (आठवीं बी) और सोमा हाउस की कीरत (सातवीं ए) ने जीतकर अपने-अपने सदन का नाम रोशन किया।