फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused arrested in dowry harassment cases

दहेज उत्पीड़न के मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in dowry harassment cases
अंबाला। महिला थाना व महेश नगर थाना में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामलों में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने एक आरोपी लव को दिल्ली व दूसरे आरोपी मयंक को महेश नगर से गिरफ्तार किया। पहले मामले में महिला पुलिस थाना में एक सितंबर को पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 16 नवंबर 2020 को उसका विवाह हुआ था। उसी समय सुसराल पक्ष के लोग उसे अधिक दहेज की मांग कर प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देते आ रहे हैं।
विज्ञापन

महिला पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली के विजय नगर निवासी लव को काबू किया। वहीं दूसरे मामले में पीड़ित महिला ने 25 जनवरी 2021 को महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका विवाह 21 अक्तूबर 2020 को हुआ था। सुसराल पक्ष के लोग अधिक दहेज की मांग कर रहे हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंबाला छावनी के अजीत नगर निवासी मयंक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed