फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   twelve rural villagers upset Seven-day

सात दिन से परेशान है बारह गांवों के ग्रामीण

Sat, 17 May 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sat, 17 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
twelve rural villagers upset Seven-day
पिछले सात दिनों से बस सेवा बंद होने से बाहर गांवों के ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने रोडवेज विभाग से समस्या के समाधान और चालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि बस सेवा बंद होने से गांव से शहरों में पढ़ने जाने वाले छात्रों को मजबूरन आटो व ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके लिए ऑटो चालक ग्रामीणों से मनमाने पैसे वसूल कर रहे।
विज्ञापन


सरवन कौशल, अवतार केसरी, परमजीत, दिनेश केसरी, जसवंत, रूपेश, राजीव कुमार, करनैल सिंह का कहना है कि वीरवार को रोडवेज कर्मचारी का एक लड़की से विवाद हो गया था। इसके बाद बस चालकों ने अपनी मनमानी से रूट पर चलने वाली बसें बंद कर दी। इससे सिटी, कैंट, मोहड़ा, मोहड़ी, खानपुर, दुबली, केसरी, लंगर छन्नी, अलदरी, बिहटा, साहा जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की आवाजाही पर रोक लगाने से गांववासियों को तो परेशानी हो रही है, लेकिन उनके पास अभी तक कोई शिकायत पत्र नहीं आया है, जब कोई शिकायत देगा तो परेशानी से सबंधित अधिकारी से बात की जाएगी।
संतोष कुमारी, सरपंच अलदरी।

मै पिछले कई दिनों से बाहर गया हुआ तो इस समस्या के बारे में पता नहीं चला, अगर कोई गांववासी बसों की समस्या से सबंधित शिकायत करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
-नरेंद्र सिंह, सरपंच गांव छन्नी

गत दिवस पहले हरियाणा रोडवेज कर्मचारी से लड़की का विवाद तो हुआ था। लेकिन उसे बसों के रूट बंद होने की जानकारी अभी ही मिली है, वह गांववासियों की समस्या के चलते रोडवेज अफसरों से बातचीत करेंगे।
-दिलबाग, खानपुर सरपंच

इस समस्या को लेकर सारे गांववासियों व छात्रों को परेशानी हो रही है और इस सबंध में रोडवेज जीएम को कई बार लैंडलाइन फोन के माध्यम से संपर्क करना चाह, पर दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
-अरूण अग्रवाल, सरपंच केसरी गांव

केवल एक लड़की के विवाद के चलते सभी गांवाें के रूट बंद करना रोडवेज कर्मचारी की गलत बात है। गांव के सरपंचों को चाहिए कि वह जल्द ही इस मुद्दे का समाधान कर गांववासियों की समस्या को हल करे और बसो के रूट जल्द शुरू करवाएं।

-तरूण कौशल, समाज सेवी
------------------
विभाग की कोशिश है कि किसी भी गांववासी को परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जाता है और अगर किसी गांववासी को कोई परेशानी है तो वह आकर संपर्क करे। फिर देखते हैं क्या हो सकता है। ये विवाद खत्म होना चाहिए।
रविंद्र पाठक, जीएम हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed