फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tunda Sent for juidicial remand

अदालत ने टुंडा को न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 28 Oct 2013 04:13 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Mon, 28 Oct 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
Tunda Sent for juidicial remand
 वर्ष 1997 में पानीपत बस स्टैंड में सहकारी समिति की एक बस में हुए बम धमाके के आरोपी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को रविवार को भारी सुरक्षा के बीच स्थानीय ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


जहां से मजिस्ट्रेट उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिविल जज जूनियर डिवीजन ने महज 12 मिनट तक चली सुनवाई में टुंडा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


अदालत ने उसे आठ नवंबर को दोबारा पेश करने के निर्देश दिए हैं। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में 302 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

टुंडा को स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लाई है। गौरतलब है कि इस ब्लास्ट की जांच भी एसआईटी सोनीपत कर रही है।

ये है मामला
एक फरवरी 1997 को पानीपत बस अड्डे पर कालखा-लुहारी जा रही सहकारी समिति की एक बस में बम ब्लास्ट हुआ था। जिसमें दस साल के बच्चे माडू की मौत हो गई थी और करीब 20 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस में मुकद्दमा नंबर 106 के तहत 302, 307,120बी, 3, 5, 7 व एक्सप्लोजिव स्पोटेज (बारूद बनाने या विस्थापित करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने जांच के बाद टुंडा को इस बम ब्लास्ट का आरोपी बनाया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 16 अगस्त को नेपाल बॉर्डर से अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को काबू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed