फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trying to snatch a bag full of cash by firing on the cold drink agency operator

कोल्डड्रिंक एजेंसी संचालक पर फायर कर नकदी से भरा बैग छीनने की कोशिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Trying to snatch a bag full of cash by firing on the cold drink agency operator
(अंबाला) मुलाना। कोल्डड्रिंक एजेंसी संचालक पर फायर कर नकदी से भरा बैग छीनने की नाकाम कोशिश हुई। गोकलगढ़ रोड पर रविवार दोपहर हुई घटना में कार सवार बदमाशों ने लोहे के हथियार से वार कर बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। समझदारी दिखाते हुए संचालक ने गाड़ी भगा ली। गोली कान को छूते हुए निकल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। मुलाना थाने में संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी हैं।
विज्ञापन

मुलाना कस्बा के रमन गुलाटी ने पुलिस को बताया कि उसके पास कोल्डड्रिंक की एजेंसी है। वह हल्के के अलग-अलग गांव में सप्लाई देता है। सुबह करीब नौ बजे वह और उसका नौकर नवजोत और चंद्रपाल बोलेरो गाड़ी में पेटियां भरकर तलहेड़ी और उपलाना में सप्लाई देने गए थे। वापसी में गोकलगढ़ से खेड़ा वाली सड़क पर थे। करीब साढ़े 12 बजे सड़क के मध्य एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार खड़ी थी। उसमें से दो लड़के नीचे उतर आए। उनमें से एक के हाथ में पिस्टल और दूसरे के हाथ में लोहे का तेजधार हथियार था। दूसरे युवक ने लोहे के हथियार का वार गाड़ी के शीशे पर किया, जिससे शीशा टूट गया। उसी लड़के ने ड्राइविंग सीट की तरफ का शीशा भी तोड़ दिया। उसके कंधे पर लटके बैग को छीनने की कोशिश की, जिसमें 25 हजार रुपये थे। उसने बैग नहीं छोड़ा तो दूसरे ने पिस्तौल से उसकी तरफ फायर कर दिया। गोली उसके कान को छूती हुई पिछले शीशे पर लगी। उसने गाड़ी भगा ली, हमलावर भी नारायणगढ़ की तरफ निकल गए। वह उन लोगों को सामने आने पर पहचान सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed