फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Truck on rent was not returned, threatened

किराये पर ट्रक लेकर नहीं लौटाया, धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Truck on rent was not returned, threatened
शहजादपुर। गणेशपुर में किराए पर ट्रक लेकर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुखेड़ी गांव निवासी दीपक कुमार, प्रीत कॉलोनी सिटी निवासी अमित सिद्वान, राज कुमार और गणेशपुर गांव निवासी रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायत में रणजीत सिंह ने बताया कि उसके पास तीन ट्रक हैं। साल 2013 में उसकी जानकारी दीपक के साथ हुई थी। दीपक को गाड़ी की जरूरत पड़ती थी तो वह गाड़ी दे देता था। जनवरी 2022 में दीपक और अमित सिद्वान मिले। दीपक ने बताया कि उसने व अमित ने मोहड़ा बस अड्डे के सामने ट्रांसपोर्ट ऑफिस बनाया हुआ है। इस दौरान आरोपियों ने किराए पर एक-एक ट्रक मांगा। आरोपियों ने प्रतिमाह 75 हजार रुपये किराए देने की बात कही। दोनों आरोपियों ने ट्रकों का जुलाई 2022 तक किराया दिया लेकिन उसके बाद नहीं किराया दिया और न ट्रक लौटाए। आरोपी दीपक ने उसके साइन कराकर सेक्टर-19 कैथल निवासी हरनेक सिंह के नाम से फर्जी एग्रीमेंट तैयार कराया था।
विज्ञापन

एक ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर पंजाब नंबर की लगा दी। आरोपी फर्जी दस्तावेज तैयार करके ट्रक को चला रहा है। पंजाब निवासी नितिन कुमार उसके घर आया, उसने बताया कि उसके ट्रक में इलाहाबाद से स्क्रैप लोड किया था लेकिन अभी तक पहुंचा नहीं। आरोपी ट्रक को अपने कब्जे में लेकर पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। दोनों पक्षों का सीआईए शहजादपुर में समझौता हुआ था लेकिन यहां राज कुमार ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed