{"_id":"6525a426459078f7c70bdc74","slug":"truck-driver-hits-bike-riding-couple-tire-runs-over-husband-death-ambala-news-c-36-1-sknl1003-11993-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति के ऊपर से गुजरा टायर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रक चालक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति के ऊपर से गुजरा टायर, मौत
विज्ञापन
साहा। उपलाना गांव से बाइक सवार बलजीत सिंह पत्नी कमलेश के साथ साहा आ रहा था। रामपुर छपरा के पास ट्रक चालक ने बाइक को टक्कर मारकर दंपती को गिरा दिया। इसके बाद ट्रक का पहिया बलजीत सिंह के ऊपर से गुजर गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी भी घायल हो गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
थाना साहा पुलिस को दी शिकायत में उपलाना गांव निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को वह अकबरपुर गांव निवासी पूर्व सरपंच सप्पटर सिंह के साथ बाइक पर साहा की ओर आ रहा था। उनके आगे-आगे उपलाना गांव निवासी बलजीत सिंह जोकि रिश्ते में उसका भाई लगता है। बलजीत सिंह और भाभी कमलेश दोनों बाइक पर साहा की ओर आ रहे थे। वह रामपुर छपरा कट के पास पहुचे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बलजीत सिंह व उसकी पत्नी कमलेश की बाइक में जोरदार टक्कर दे मारी।
टक्कर लगते ही बलजीत सिंह सड़क पर गिर गया और बाइक सहित ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गया। टायर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। जबकि बलजीत की पत्नी उछल कर सड़क के दूसरी ओर गिर कर घायल हो गई। इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल भाई और भाभी को इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से छावनी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचा। जहां पर चिकित्सक ने उसके भाई बलजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल कमलेश प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच सेक्टर 32 में रेफर कर दिया।