{"_id":"61d20e1b106b966e4d3ea3c5","slug":"troubled-by-family-discord-woman-hangs-herself-death-ambala-news-knl947994140","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारिक कलह से परेशान महिला ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारिक कलह से परेशान महिला ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नदी मोहल्ला की 35 वर्षीय हरविंद्र कौर ने रविवार को फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि हरविंद्र की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट में किसी विवाद का हवाला नहीं किया गया है।
महिला की ओर से छोड़े गए सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया गया है। उधर महिला के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पति व दूसरे ससुरालियों पर बेटी की मौत के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की मां हरदीप कौर ने बताया कि कईं वर्ष पहले उसकी बेटी हरविंद्र कौर की शादी नदी मौहल्ला निवासी कमल सैनी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी से लड़ाई झगड़ा करते थे। शादी के बाद उसकी बेटी ने एक बेटा तरुण को जन्म दिया था। आज बेटा तरुण 15 साल का हो चुका है। इस घटना से पूर्व हरविंद्र कौर ने बेटे तरुण को किसी काम से घर से बाहर भेज दिया था। इसके बाद उसने कमरे में खुद को फंदे पर लटका लिया था। घर लौटने पर ही परिजनों ने हरविंद्र का शव फंदे से लटकता देखा। तो अंबाला सिटी थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी रामकुमार खुद मौके पर पहुंचे। महिला का शव को फंदे से नीचे उतारा गया। मौके पर घर में रखे सामान आदि की जांच के बाद महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। कुछ देर के बाद महिला का पति कमल सैनी भी मौके पर पहुंच गया था।
सिटी के नदी मौहल्ला कॉलोनी में एक महिला द्वारा घर मे सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला द्वारा की गई आत्म हत्या की जांच की गई। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस की ओर से शव मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। सोमवार को सुबह पोस्टर्माटम करवाया जाएगा। महिला के परिजनों की ओर से कुछ आरोप लगाए जा रहे है। इस मामले में तफशीस जारी है। पोस्टर्माटम व जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
- नवतेज सिंह, चौकी प्रभारी, नंबर दो।