फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Troubled by being able to repay, 27-year-old youth hanged himself to death

लोन न चुका पाने से परेशान 27 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Troubled by being able to repay, 27-year-old youth hanged himself to death
अंबाला सिटी। गांव गरनाला में रहने वाले वाले 27 वर्षीय सुधीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह लोन की किस्त नहीं चुका पाने के कारण परेशान चल रहा था। उसका शव धनकौर गांव के पास जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कई साल पहले ही सुधीर के पिता की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुधीर ने फरवरी 2020 में लाखों रुपये का लोन लेकर गांव में ही टेंट का काम शुरू किया था। लेकिन इसके बाद लॉकडाउन लग गया। काम नहीं होने के कारण सुधीर मजदूरी करने लगा था। करीब छह महीने पहले सुधीर ने अपना सारा सामान नारायणगढ़ शिफ्ट कर लिया था। सुधीर अब कुछ ही दिन पहले गांव गरनाला में आया था। लोन नहीं उतरने के कारण वह परेशान रहने लगा था। वीरवार को दोपहर के समय घर से मोटरसाइकिल लेकर बुजुर्ग मां को यह कहकर गया था कि मैं थोड़ी देर बाद आ रहा हूं। शाम तक नहीं आया तो परिजन गांव के सरपंच के पास पहुंचे। सरपंच के पति जसविंद्र सिंह व परिजनों ने वीरवार रात को थाना पंजोखरा साहिब में गुमशुदगी की शिकायत भी दी। शुक्रवार सुबह से ही छोटा भाई हरीश उसकी तलाश में भटक रहा था। सुबह 11 बजे धनकौर के पास आर्मी एरिया के साथ लगते जंगल के बाहर उसे अपनी भाई की बाइक नजर आई। तलाश करते-करते जंगल में गया तो भाई का शव फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed