फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Triple engine government going to be formed in Haryana: Vij

हरियाणा में बनने जा रही ट्रिपल इंजन की सरकार : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Triple engine government going to be formed in Haryana: Vij
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज अपने परिवार के शास्त्री कॉलोनी स्थित बूथ पर सुबह 10 बजे मतदान करने पहुंचे। मतदान करने के बाद कहा कि आज हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है, क्योंकि लोग भली-भांति जानते हैं कि यदि तीनों इंजनों की दिशा एक ही तरफ होगी तो विकास तेजी से होगा। दो इंजन एक तरफ और एक इंजन का मुंह दूसरी तरफ होगा तो वह आपस में टकराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह विकास बिना रोक-टोक के और बिना किसी रुकावट के होगा और यदि कहीं पर भी किसी ने गलती कर दी तो विकास का पहिया वहीं अटका रहेगा तथा एक इंच भी आगे नहीं जाएगा।
विज्ञापन


मतदाता सक्षम व्यक्ति को कुर्सी पर बैठाएंगे : शक्तिरानी



मॉडल टाउन राजकीय स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा भी मतदान करने के लिए पहुंची। शक्ति रानी शर्मा कहा कि शहर के विकास के लिए हर मतदाता का फर्ज बनता है कि वह मतदान करें। मतदान का प्रयोग कर मतदाता सक्षम और काबिल उम्मीदवार को जीताकर कुर्सी पर बैठा सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा जीत की ओर बढ़ रही : शैलजा


भाजपा की उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने शहर के राजकीय आईटीआई पोलिंग बूथ में मतदान किया। इस दौरान उनके साथ पति अधिवक्ता संदीप सचदेवा और बेटी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार से लोगों के विकास के रास्ते खुलेंगे। भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलाव से विकास संभव : अमीषा

कंपनी बाग स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस की उम्मीदवार अमीषा चावला ने अपने बच्चों के साथ मतदान किया। इस दौरान अमीषा चावला ने कहा कि यह वोट बदलाव के लिए है। बदलाव से ही शहर का विकास संभव है।


अपने हक को पहचानो : सुधीर कालड़ा
डीईईओ सुधीर कालड़ा भी अपनी पत्नी के साथ अंबाला सिटी के पुलिस लाइन में बने बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोगों को मतदान के लिए जरूर समय निकालना चाहिए। अपने अधिकार की हमें पहचान होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed