फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tribute to martyr Pawan in Kargil war

Ambala News: कारगिल युद्ध में शहीद पवन को श्रद्धाजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tribute to martyr Pawan in Kargil war
शहीद पवन कुमार सैनी की फाइल फोटो
नारायणगढ़। गांव बरसुमाजरा में कारगिल शहीद पवन कुमार सैणी के 24वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी। इस समय उनकी माता सरदारी देवी, भाई कृष्ण लाल, भतीजे जसविंद्र जोनी, सौरभ और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर शहीद पवन कुमार फिलिंग स्टेशन पर लगी शहीद पवन कुमार सैणी की प्रतिमा के समक्ष हवन किया। यहां मौजूद परिवारजनों और अन्य लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

बता दें कि खंड नारायणगढ़ के गांव गदौली के रहने वाले शहीद पवन कुमार सैणी तीन भाइयों में सबसे छोटे थे, जो अपनी मेहनत और लगन से भारतीय सेना में नौकरी लगे थे। जो 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों को धूल चटाते हुए शहीद हो गए थे। शहीद पवन कुमार सैणी अविवाहित थे, जिनकी कुछ दिन बाद शादी होनी थी। जो उससे पहले कारगिल युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में लछमन सिंह सरपंच बरसुमाजरा, केहर सिंह प्रधान सैणी सभा नारायणगढ,जसमेर सिंह सैणी पूर्व बीईओ नारायणगढ, कुलबीर सिंह बिल्ला डैहर, सुखदेव सिंह नन्हेडा, सुरेश पाल नंबरदार मिर्जापुर, योगिन्द्र मोहन, मायाराम सैणी, दिलबाग सिंह, जयसिंह सैणी,धर्मबीर सैणी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट लोगों को शहीद पवन कुमार सैनी की फोटो युक्त स्मृति चिह्न देकर शहीद की माता को सम्मानित किया।

शहीद पवन कुमार सैनी की फाइल फोटो

शहीद पवन कुमार सैनी की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed