फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trials of Swimming Day Boarding Academy from today

स्वीमिंग डे बोर्डिंग अकादमी के ट्रायल आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trials of Swimming Day Boarding Academy from today
अंबाला छावनी स्थित स्विमिंग पूल का दृश्य। - फोटो : Ambala
अंबाला। स्वीमिंग डे बोर्डिंग अकादमी के ट्रायल में बुधवार से शुरू होंगे। जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। ट्रायल में 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हर खिलाड़ी ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन कर डे बोर्डिंग का हिस्सा बनना चाहेगा, ताकि वह इंटरनेशनल स्तर के आल वैदर स्वीमिंग पूल में तैयारी कर नाम चमका सके। मंगलवार को छावनी के वॉर हीरोज स्टेडियम व अंबाला के सेक्टर-10 राजीव गांधी स्टेडियम में ट्रायल की तैयारियां पूरी कर ली गई। खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट से लेकर तमाम बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि करीब दो साल के बाद अंबाला के वॉर हीरोज स्टेडियम में स्वीमिंग के ट्रायल होंगे। इससे पहले पूल का निर्माण कार्य चलने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस ट्रायल में मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक व प्रतिभागिता, राज्य एवं जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का अकादमी में चयन किया जाएगा। 12 से 19 वर्ष के खिलाड़ी ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे। प्रात: 9 बजे राजीव गांधी स्टेडियम सेक्टर-10 शहर में खिलाड़ियों के बैटरी टेस्ट लिए जाएंगे। सायं चार बजे आल वैदर स्वीमिंग पूल छावनी में गेम टेस्ट लिए जाएंगे।
विज्ञापन

फिटनेस, बैटरी और गेट टेस्ट के माध्यम से होगा चयन
स्वीमिंग कोच राम स्वरूप ने बताया कि उक्त ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन फिटनेस, बैटरी टेस्ट व गेम टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से करीब छह हजार रुपये की कीमत वाली स्पोर्ट्स किट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed