{"_id":"611c11078ebc3e432c2fadd8","slug":"trials-held-on-the-second-day-under-khelo-haryana-players-showed-stamina-ambala-news-knl802232133","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो हरियाणा के तहत दूसरे दिन हुए ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो हरियाणा के तहत दूसरे दिन हुए ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Trials held on the second day under Khelo Haryana, players showed stamina
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला। खेलो हरियाणा के लिए होने वाले ट्रायल के चलते मंगलवार को दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनित होने का सपना लिए खिलाड़ी एक-दूसरे से कड़ा मुकाबला करते हुए दिखाई दिए। दूसरे दिन ज्यादातर खेल लड़कियों के हुए। छावनी के राबर्ट पैवेलियन मैदान में जहां लड़कियों का फुटबाल मैच हुआ वहीं वारहीरोज स्टेडियम के सामने लड़कों के बॉक्सिंग मैच हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा कबड्डी, बैडमिंटन सहित दर्जनों मैच आयोजित किए गए। फुटबाल मैच में कोच विश्वजीत सिंह, मिक्की मॉडल स्कूल कोच प्रदीप, कुलबीर रावत मौजूद रहे। बता दें कि खेलो हरियाणा के तहत यह ट्रायल पहले होने थे लेकिन वह रद्द कर दिए गए थे। अब दोबारा से ट्रायल होने पर खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। निर्णायक मंडल में शामिल कोच द्वारा खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उनका चयन खेलो हरियाणा के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।