{"_id":"618829f3c535ab71923b0e87","slug":"trial-today-district-will-get-many-players-ambala-news-knl888768134","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज-कल ट्रॉयल, जिले को मिलेंगे कई खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज-कल ट्रॉयल, जिले को मिलेंगे कई खिलाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। स्कूली खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी है। ब्लॉक स्तर पर अंडर 17 और 19 के खिलाड़ियों का ट्रायल आठ और नौ नवंबर को हो रहा है। इसमें चयनित होने पर उन्हें जिला स्तर पर होने वाले ट्रॉयल में मौका मिलेगा। इसमें सफलता मिली तो वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंबाला चार खेलों की मेजबानी करेगा। इसमें फुटबॉल, बैडमिंटन, शूटिंग और जिम्नास्टिक शामिल है।
इससे पूर्व जिले भर में 14 खेल आयोजित किए जाएंगे। सोमवार और मंगलवार को ब्लॉक स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के बाद चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। ये सभी खेल प्रतियोगिताएं 11 नवंबर से 17 नवंबर के बीच में आयोजित की जाएगी। इसमें चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिताएं 20 नवंबर से शुरू होकर 8 दिसंबर तक चलेंगी।
राजीव गांधी स्टेडियम में हो सकती है जिला स्तरीय प्रतियोगिता
ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिताओं के बाद जिला स्तर की प्रतियोगिता होगी। उम्मीद है ये सभी प्रतियोगिताएं अंबाला शहर के सेक्टर 10 स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों के लिए मैदान तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। पिछले वर्ष कोरोना के कारण इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो सकी थी। ऐसे में उम्मीद है कि बड़ी संख्या में खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर इन खेलों की होगी प्रतियोगिता
जिला स्तर पर फुटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बॉक्सींग, जूडो, कब्बडी, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग, खो-खो, बास्केटबॉल, साईकलिंग, हैंडबॉल, योग, हॉकी की प्रतियोगिताएं होंगी। जो कि अंडर 17 व 19 में पुरूष व महिलाओं के लिए होगी। इस दौरान अंडर 17 में 10वीं कक्षा से नीचे तो अंडर 19 में 11वीं और 12वीं कक्षा तक खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
स्कूली खेल प्रतियोगिताओं को लेकर शेड्यूल जारी हुआ था। उसी के अनुसार ही खेल प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी। इससे हमें नए खिलाड़ी मिलेंगे जो राज्य व प्रदेश स्तर पर अंबाला व हरियाणा का नाम रौशन करेंगे।
- सुरेश कुमार, डीईओ, अंबाला।