फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Trial of escalator of civil hospital successful

Ambala News: नागरिक अस्पताल के एस्केलेटर का ट्रायल सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:06 AM IST
विज्ञापन
Trial of escalator of civil hospital successful
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में लगा एस्केलेटर
अंबाला। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार छावनी नागरिक अस्पताल के एस्केलेटर का ट्रायल सफल रहा है लेकिन इसका सेफ्टी बूम ही चोरी हो गया है। अस्पताल परिसर में रखा हजारों की लागत का यह सेफ्टी बूम एस्केलेटर की सुरक्षा का मुख्य उपकरण है।
विज्ञापन

इसके इस्तेमाल के दौरान अगर किसी व्यक्ति का कपड़ा फंस जाता है या फिर कोई हादसा हो जाता है तो एस्केलेटर अपने आप रुक जाता है। यह उपकरण भी चाइना में तैयार होता है। ऐसे में अब उपकरण आने के बाद ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई के ठेकेदार की तरफ से एस्केलेटर को नगर परिषद अधिकारियों के सुपुर्द किया जाएगा। जोकि बाद में जनता को समर्पित होगा। ट्रायल के दौरान इसे चलाकर देखा गया था। उस समय कोई परेशानी नहीं आई थी।
विज्ञापन

अस्पताल की पार्किंग के बीच से इसका रास्ता बनाया जाएगा। ताकि अंबाला-जगाधरी हाईवे के दूसरे तरफ से कोई मरीज व तीमारदार इसकी मदद से अस्पताल में आता है तो वह सीधा इमरजेंसी के सामने उतरेगा। दरअसल, नागरिक अस्पताल में रोजाना 2500 तक ओपीडी होती है। अंबाला-साहा हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए यहां फुट एस्केलेटर मंजूर करवाया गया था। ताकि लोग बिना रोड पर जाए हिल रोड से सीधा पुल पर चढ़कर अस्पताल में आ-जा सकेंगे। कुछ दिन पहले ही अस्पताल के सामने अंबाला-हाईवे पर बना कट भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

एस्केलेटर का ट्रायल तो सफल रहा है। इसमें सुरक्षा के लिहाज से लगने वाला सेफ्टी बूम उपकरण चोरी हो गया है। यह चाइना में बनकर आता है। उनकी तरफ से सभी तैयारियां पूरी है। इस उपकरण के आने के बाद ही इसे चालू कर नगर परिषद अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
आलोक कुमार, साइट इंजीनियर, ठेकेदार एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed