फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Triage corner will be built in trauma center, relief will be provided

Ambala News: ट्राॅमा सेंटर में बनेगा ट्राइएज कार्नर, मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 08:31 AM IST
विज्ञापन
Triage corner will be built in trauma center, relief will be provided
नागरिक अस्पताल में ट्राइएज के लिए बनाई गई जगह को साफ करता हुआ कर्मचारी।
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में स्थित ट्राॅमा सेंटर में अब गंभीर मरीजों की जांच के लिए ट्राइएज एरिया बनाया जाएगा। इसके लिए जगह भी सुनिश्चित कर ली है। ट्रामा सेंटर में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अलग से कमरा बनाया था।
विज्ञापन

अब इसे हटाकर यहां पर जगह को खाली करवाया गया है। यहीं पर ट्राइएज एरिया बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से एक चिकित्सक और स्टाफ नर्स भी तैनात किए जाएंगे। इससे गंभीर मरीजाें को उपचार में होने वाली देरी में कमी लाई जाएगी। फिलहाल आयुष्मान विंडो की जगह को मरीजों के बैठने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। एक सप्ताह में ही ट्राइएज का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को इलाज में होती है देरी
नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में दिन भर गंभीर मरीज आते रहते हैं लेकिन यहां बने ओपीडी वार्ड में जगह कम है। इसके कारण गंभीर मरीजों के उपचार के लिए स्थान कम रहता है। इसलिए यहां पर ट्राइएज बनाया जाएगा। ट्राइएज में पहले मरीज को जांचा जाएगा। इसके बाद गंभीरता के आधार पर ओटी में भेजा जाएगा। अगर मरीज की समस्या गंभीर नहीं है तो उसे बाद अलग से उपचार दिया जाएगा। इससे पहले ट्रामा सेंटर में ट्राइएज नहीं बनाया गया है जबकि प्रत्येक ट्रामा सेंटर में ट्राइएज बनाना अनिवार्य होता है। इसलिए अब सिटी नागरिक अस्पताल में इसे शुरू किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ट्राॅमा सेंटर में गंभीर मरीजों को प्राथमिकता देने के लिए ट्राइएज शुरू होने जा रही है। इससे गंभीर मरीजाें को पहले उपचार दिया जाएगा। इससे समय रहते मरीज की जान भी बचाई जा सकेगी। जल्द ही इसके लिए काम शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ नागरिक अस्पताल, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed