फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Travelling in Punjab buses is costly

Ambala News: पंजाब की बसों में का सफर महंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Travelling in Punjab buses is costly
अंबाला छावनी बस अड्डे पर खडी बसें।
अंबाला-पंजाब सरकार की ओर से बसों का किराया बढ़ने के बाद, हरियाणा रोडवेज की पंजाब में विभिन्न रूटों पर जाने वाली बसों के किराए में बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में पंजाब रोडवेज के साथ हरियाणा रोडवेज की बसों पर भी इसका असर पडे़गा। इसके अलावा शंभू बॉर्डर बंद होने के कारण बसें काफी लंबा चक्कर लगाकर आ रही हैं जिसके कारण डीजल की खपत बढ़ी है और समय में भी इजाफा हुआ है।
अंबाला छावनी बस अड्डा से पटियाला के पहले 80 रुपये किराया देना पड़ता था लेकिन अब 95 रुपए किराया देना होगा। जालंधर के पहले 240 रुपये किराया था, अब 280 रुपये किराया देना होगा। अमृतसर के 340 रुपये किराया था, लेकिन अब 400 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन

इसी तरह से लुधियाना का किराया पहले 160 रुपये था लेकिन अब 185 रुपये देना पडे़गा। अंबाला से पंजाब के लिए हरियाणा रोडवेज के विभिन्न डिपो की 250 के करीब बसे आवागमन करती हैं। इसमें अंबाला डिपो की बसें भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बढ़ाए गए किराये का असर हरियाणा रोडवेज की बसों में पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। हरियाणा रोडवेज की बसें, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, राजपुरा और अन्य जिलों में जाती हैं।
पंजाब सरकार ने बसों कि कराये में जो बढ़ोतरी की है उसी के आधार पर पंजाब की और जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में किराया बढ़ाया गया है।
अंबाला से पीआरटीसी की 65 बसें, पटियाला, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, हरिद्वार, देहरादून आवागमन करती हैं। इसी तरह से पंजाब रोडवेज की 60 बस चंडीगढ़, हरिद्वार, जालंधर, अमृतसर, पठानकोंट, देहरादून और हरिद्वार आवागमन करती हैं। पंजाब की और जाने वाली बसों में पंजाब सरकार की और से किराया बढ़ाया गया।

इसके बाद अंबाला छावनी बस अड्डा से पंजाब नंबर की 14 प्राइवेट बसें लुधियाना, जालंधर , फिरोजपुर और होशियारपुर के लिए संचालन करती हैं। इन बसों में भी किराया बढ़ाया गया है।
वर्जन
अंबाला से पंजाब रूट पर जाने वाली बसों में किराया बढ़ाया गया है। इसके साथ ही हरियाणा रोडवेज की पंजाब की ओर जाने वाली बसों में भी किराया बढ़ाया गया है।
रणबीर सिंह, चीफ इंस्पेक्टर, पीआरटीसी, अंबाला छावनी बस अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed