फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Transformers installed in the middle of the road were shifted

Ambala News: सड़क के बीच लगे ट्रांसफार्मर हुए शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Transformers installed in the middle of the road were shifted
अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड पर सड़क के बीचोंबीच लगे ट्रांसफार्मर को ​शिफ्ट करने के बाद बनी सड़क
अंबाला। लगभग डेढ़ साल से बिजली के खंभों को शिफ्ट करने की योजना सिरे चढ़ गई है। बिजली निगम ने रविवार को हरगोलाल रोड से अंतिम बिजली के ट्रांसफार्मर को भी शिफ्ट कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार सुभाष पार्क से 12 क्रॉस रोड तक लगभग 13 बिजली के ट्रांसफार्मर और 30 के करीब खंभों को शिफ्ट किया गया है। इस पूरे कार्य पर बिजली निगम ने 53 लाख रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

अब सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए भी नगर परिषद ने एढ़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। जहां-जहां सड़क पर काम चल रहा था, वहां कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी गई है। रविवार को छुट्टी के दिन भी विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सड़क पर तैनात रहे और चल रहे कार्य की समीक्षा करते हुए नजर आए। आगामी 15 से 20 दिन में इस सड़क का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, गत दिवस ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भी बिजली निगम के आलाधिकारियों को लंबित कार्याें को पूरा करने के निर्देश दिए थे। मुख्य सड़क के बीच जगह-जगह लगे सालों पुराने ट्रांसफार्मर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बने हुए थे जो अब शिफ्टिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार करोड़ से हो रहा सड़क निर्माण
लगभग चार करोड़ की लागत से नगर परिषद की ओर से सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। यह सड़क सुभाष पार्क चौक यानी आलू गोदाम से लेकर 12 क्रॉस रोड पर बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय तक बनाई जा रही है। सड़क का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया। बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के हटने से सड़क पहले के मुकाबले काफी चौड़ी हो गई है।
आवागमन में होगी राहत
साहा-अंबाला हाइवे से आने वाले वाहन चालक सुभाष पार्क से होते हुए सीधा दिल्ली और अंबाला छावनी बस अड्डे की तरफ आवागमन कर सकेंगे। इससे उनके समय की भी बचत होगी और उनका सफर भी सुरक्षित रहेगा। 40 फुट चौड़ी सड़क पर अभी सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा। वहीं वाहन चालकों को जानकारी देने के लिए बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

हरगोलाल रोड से बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर हटाने का काम पूरा हो गया है। रविवार को अंतिम ट्रांसफार्मर को भी शिफ्ट कर दिया गया। लगभग 13 ट्रांसफार्मर और 30 के करीब बिजली के खंभों को शिफ्ट किया गया है। यह कार्य लगभग 53 लाख की लागत से पूरा किया गया है।
आशीष चोपड़ा, एसडीओ, क्वालिटी सब स्टेशन।

अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड पर सड़क के बीचोंबीच लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के बाद बनी सड़क

अंबाला छावनी के हरगोलाल रोड पर सड़क के बीचोंबीच लगे ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के बाद बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed