फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Training will be given on fog safety devices.

Ambala News: फॉग सेफ्टी डिवाइस का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 29 Oct 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 29 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Training will be given on fog safety devices.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बढ़ती धुंध को देखते हुए रेलवे ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ट्रेन के संचालन में जुड़े लोको व सह लोको पायलट को भी फॉग सेफ्टी डिवाइस का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। आगामी मौसम को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला किया है ताकि धुंध के दौरान ट्रेनों का सुरक्षित संचालन हो सके। अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की लोको लॉबी में भी तैयारी शुरु कर दी गई है और ट्रेन लेकर गंतव्य की तरफ जाने वाले कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जा रही है।
विभागीय अधिकारी कर रहे निगरानी : लोको लॉबी में आने वाले लोको व सह लोको पायलट को सुरक्षा से संबंधित रेलवे की नियमावली भी बताई जा रही है कि अगर उन्हें धुंध के मौसम में ट्रेन का संचालन करना पड़े तो उनकी ट्रेन की गति कितनी होनी चाहिए। इसके अलावा उन्हें किन-किन नियमों का पालन करना है, वो भी बताए जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण से जहां ट्रेन संचालन से जुड़े पुराने लोको व सह-लोको पायलट सतर्क हो जाएंगे तो नए भर्ती कर्मचारी भी बिना किसी परेशानी के ट्रेन का संचालन कर पाएंगे।
विज्ञापन

करीब 700 कर्मचारी ट्रेन संचालन से जुड़े हुए : अंबाला रेल मंडल में लगभग 700 ऐसे रेल कर्मचारी हैं जोकि सीधे ट्रेन संचालन से जुड़े हुए हैं। यह कर्मचारी अंबाला-सरहिंद रेल खंड के अलावा अंबाला-कालका, अंबाला-बठिंडा, अंबाला-ऊना हिमाचल, अंबाला-दिल्ली, अंबाला-नई दिल्ली और अंबाला-सहारनपुर रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन कर रहे हैं। हालांकि ट्रेन संचालन से पहले उन्हें लोको लॉबी में कड़े परीक्षण से गुजरना पड़ता है, यहां उनकी हाजिरी के अलावा अल्कोहल का भी टेस्ट लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed