फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Training taken for revision under the election process

Ambala News: निर्वाचन प्रक्रिया के तहत पुनरीक्षण का लिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Training taken for revision under the election process
अंबाला। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्वाचन प्रक्रिया के दृष्टिगत वर्तमान में विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्य प्रगति पर है। इसी कड़ी में गत दिवस एसडीएम कार्यालय अंबाला छावनी में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया तथा मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्रदान की। संवाद
विज्ञापन




गांवों में डी-प्लान के कार्यों की ली जानकारी



शहजादपुर। अतिरिक्त उपायुक्त विराट ने बुधवार को जिला योजना स्कीम (डी-प्लान) के तहत शहजादपुर व साहा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांवों में विकास कार्यों का जायजा लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने निरीक्षण के तहत बुधवार को शहजादपुर ब्लॉक में मुकंदपुर तथा साहा ब्लॉक के तहत समलेहडी, केसोपुर व हमीदपुर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इन कार्यों में श्मशान घाट का शेड, स्कूल की चारदीवारी, गांवों में नालियों व गलियों का निर्माण कार्य व अन्य शामिल हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने निरीक्षण के क्रम में अंबाला सदर के तहत टैगोर गार्डन के वार्ड- 13 की गली के निर्माण कार्य का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed