फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Training given for vote counting in school

Ambala News: पाठशाला लगा मतगणना का दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Training given for vote counting in school
अंबाला शहर के मुरलीधर डीएवी स्कूल में मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्र​शिक्षण के दौरान जानकारी 
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के मुरलीधर डीएवी स्कूल में मतगणना के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी और डी सी डॉ. शालीन ने कहा मतदान की तरह ही मतगणना के दिन भी ड्यूटी पर कार्यरत कर्मचारी कर्मठता और निष्पक्षता से कार्य करें। जून चार को होने वाली मतगणना के कार्य को अच्छे से समझें और मतगणना के दिन इस दायित्व को बखूबी निभाएं। डीसी डॉ. शालीन ने बताया कि इस दौरान ट्रेनिंग के लिए रखी गई 10 ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया गया, जिन पर पीला स्टीकर लगा हुआ था। ट्रेनिंग में एआरओ, काउंटिंग सुपरवाइजर, असिस्टेंट तथा माईक्रो ऑब्जर्रवर शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर ने ट्रेनिंग को पूरा करवाया। डीसी डॉ. शालीन ने कहा कि सभी कर्मचारियों ने मतदान के दिन बहुत बेहतरीन कार्य किया।
विज्ञापन

हर कर्मचारी ने अपनी ड्यूटी को अच्छे से निभाया। इसी तरह अब मतगणना के दिन भी ड्यूटी निभानी है और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपना अतुल्य योगदान देना है। इस दौरान एडीसी अपराजिता, एआरओ यश जालूका, एआरओ दर्शन कुमार, एआरओ सतिंद्र सिवाच, एआरओ अश्विनी मलिक, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कंट्रोल यूनिट पर डिस्पले होने वाले आंकड़े को ध्यान से करें दर्ज

डीसी डॉ. शालीन ने ट्रेनिंग के दौरान कहा कि मतगणना के दौरान ड्यूटी पर लगा स्टॉफ यह सुनिश्चित कर लें कि जो कंट्रोल यूनिट मे डिस्पले होने वाले आंकड़े को ध्यान से दर्ज करना है। इस आंकड़े को दर्ज करने में कोई त्रुटि न हो। ट्रेनिंग के दौरान कर्मचारी अच्छे से पूरी प्रक्रिया की जानकारी लें, जहां किसी विषय पर संशय है, उसे दोबारा से पूछें।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां होगी मतगणना

- अंबाला शहर विधानसभा की मतगणना ओपीएस विद्या मंदिर स्कूल, अंबाला शहर

- अंबाला कैंट विधानसभा की मतगणना एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट

- नारायणगढ़ विधानसभा की मतगणना- बीपीएस प्लेनेटोरियम, अंबाला कैंट

- मुलाना विधानसभा की मतगणना डीएवी रिवर साईड स्कूल, अंबाला कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed