{"_id":"684b4e773b491b8e240fa5f4","slug":"train-will-run-from-firozpur-to-haridwar-passengers-will-get-convenience-ambala-news-c-36-1-amb1001-144308-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: फिरोजपुर से हरिद्वार तक चलेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: फिरोजपुर से हरिद्वार तक चलेगी ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
अंबाला। हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को नई ट्रेन की सुविधा जल्द मिल जाएगी। ये ट्रेन फिरोजपुर से हरिद्वार के बीच चलेगी। ट्रेन के संचालन के लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों ने हरी झंडी दे दी है। ट्रेन का संचालन सप्ताह के एक दिन किया जाएगा। रेलवे ने इस ट्रेन की संभावित समय सारिणी जारी कर दी है, वहीं किराए के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरु कर दी गई है ट्रेन में एन लिंक-हॉफमैन-बुश (एलएचबी) कोच लगाए जाएंगे। यह कोच अधिकतम गति 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम हैं और तकनीकी रूप से बेहतर हैं।
संभावित समय सारिणी
ट्रेन नंबर 14626 का संचालन सप्ताह में बुधवार को रात 10.40 पर होगा। ट्रेन सुबह 4.30 बजे अंबाला कैंट और 8.30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14625 हरिद्वार से प्रत्येक वीरवार को दोपहर 2.45 बजे रवाना होकर शाम 6.15 बजे अंबाला कैंट और रात 12.35 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
ट्रेन नंबर 14626 व 25 का ठहराव दोनों दिशाओं में कोट कपूरा, जंक्शन, बठिंडा जंक्शन, रामपुरा फूल, बरनाला, धूरी, जंक्शन, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला, यमुनानगर-जगाधरी,सहारनपुर व रुड़की रेलवे स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
अभी अंबाला से हरिद्वार के लिए ये हैं ट्रेनें
अंबाला से हरिद्वार के बीच पांच ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इनमें कुछ दैनिक और कुछ साप्ताहिक ट्रेनें हैं। प्रमुख ट्रेनों में हेमकुंट एक्सप्रेस (14610) और अमृतसर देहरादून एक्सप्रेस (14632) शामिल हैं, जो प्रतिदिन चलती हैं। इसके अलावा, ऊना हिमाचल हरिद्वार जनशताब्दी (12064), जम्मूतवी हरिद्वार एक्सप्रेस (14606) और बीकानेर हरिद्वार एक्सप्रेस (14717) भी साप्ताहिक रूप से चलती हैं।
--
फिरोजपुर मंडल द्वारा यह प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस संबंध में अंबाला मंडल से भी जानकारी मांगी गई थी कि ट्रेन के ठहराव आदि को लेकर व्यवस्था बन पाएगी या नहीं। लेकिन सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव रेलवे के पास भेजा गया था जोकि मंजूर हो गया है। अब ट्रेन के संचालन को लेकर औपचारिक घोषणा बाकी है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।