फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Train left for Sirhind and Fatehgarh Sahib

Ambala News: सरहिंद और फतेहगढ़ साहिब के लिए चली ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Train left for Sirhind and Fatehgarh Sahib
अंबाला कैंट-नंगलडैम के बीच चलने वाली मैमू ट्रेन। रेलवे - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमा​धि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो
अंबाला। शहीदी जोड़ मेले में सरहिंद और फतेहगढ़ साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे ने सुविधा देने का फैसला किया है। इसके तहत धुंध का हवाला देकर रद्द की गई दो पैसेंजर ट्रेनों को तीन दिन के लिए संचालित किया जाएगा। इस संबंध में रेलवे ने सोमवार देर शाम लिखित आदेश जारी किए। श्रद्धालुओं की इस समस्या को लेकर अमर उजाला में समाचार प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

अंबाला मंडल ने भी ट्रेनों के संचालन के लिए तैयार कर ली है। ट्रेनों का संचालन 25 से 27 दिसंबर तक किया जाएगा। इसमें ट्रेन 04577 और 68 अंबाला-नंगलडैम-अंबाला के संचालन की अनुमति रेलवे ने दी है। इसे पहले दो माह के लिए एक से 28 फरवरी 2025 तक रद्द करने के आदेश दिए थे। शहीदी जोड़ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं से प्राप्त आग्रह के आधार पर अंबाला डीआरएम ने ट्रेनों के संचालन के लिए विशेष सहयोग दिया है।
विज्ञापन

यह है समय सारिणी
ट्रेन नंबर 04577 अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से सुबह 11.35 बजे रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे नंगलडैम पहुंचती है। बीच रास्ते ट्रेन अंबाला सिटी, शंभू, राजपुरा, सराय बंजारा, साधूगढ़, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, बसी पठाना, नौगांव, न्यू माेरिंडा, मोरिंडा, कुराली, मियांपुर, रुपनगर, गनौली, भरतगढ़, कीरतपुर साहिब व आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशनों पर ठहरती है। वापसी में ट्रेन नंबर 04568 नंगलडैम से सुबह 10.45 बजे रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे अंबाला कैंट पहुंचती है। बीच रास्ते ट्रेन आनंदपुर साहिब, कीरतपुर साहिब, भरतगढ़, गनौली, रुपनगर, मियांपुर, कुराली, मोरिंडा, खरड़, मोहाली, चंडीगढ़, घग्गर, दप्पर और धूलकोट रेलवे स्टेशनों पर ठहरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी दूरी की 16 ट्रेनों का ठहराव
रेलवे ने लंबी दूरी की 16 ट्रेनों को भी सरहिंद और फतेहगढ़ साहिब रेलवे स्टेशनों पर ठहराव की अनुमति प्रदान की है। इन ट्रेनों के ठहराव से दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु भी जोड़ मेले में हिस्सा ले सकेंगे। रेलवे ने ट्रेन नंबर 12355 पटना-जम्मूतवी, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, 12407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, 15933 न्यूतिनसुखिया-अमृतसर, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर, 12903 मुंबई-अमृतसर, 20848 उधमपुर-दुर्ग, 12358 अमृतसर-कोरबा, 12550 उधमपुर-दुर्ग, 12408 अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी और ट्रेन नंबर 12355 पटना-जम्मूतवी का ठहराव अलग-अलग दिनों में सरहिंद रेलवे स्टेशन पर दिया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन नंबर 12325 कोलकाता-नंगलडैम, 12326 नंगलडैम-कोलकाता, 04523 सरहिंद-नंगलडैम और ट्रेन नंबर 04502 ऊना हिमाचल-हरिद्वार का ठहराव फतेहगढ़ साहिब रेलवे स्टेशन पर दिया जाएगा।

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित

डेरा गांव के राजकीय स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के साथ प्रधानाचार्या व गणित - फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed