{"_id":"5d3f55318ebc3e6d0e206f45","slug":"train-ambala-news-rtk508244778","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन का पीएसी के सदस्यों ने किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन का पीएसी के सदस्यों ने किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने का दिया आदेश
विज्ञापन
TRAIN
- फोटो : AMBALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री सुविधा समिति (पीएसी) के सदस्य वीर कुमार यादव, दयालदास सोढ़ी और हिमादरी बल ने सोमवार शाम को अंबाला कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया और कमियों को दूर करने का आदेश दिया। उन्होंने स्टेशनों पर सभी प्रतीक्षालयों, शौचालयों, खानपान इकाइयों और विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
बता दें कि यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का आकलन करने के लिए रेल मंत्रालय की पीएसी के पदाधिकारियों की टीम सोमवार शाम को अंबाला कैंट स्टेशन पर नवनिर्मित डीलक्स टॉयलेट ब्लॉक का निरीक्षण किया और इसकी सराहना की। उन्होंने हवाई अड्डे के शौचालयों के साथ इसकी तुलना की और भारतीय रेलवे में इसे सर्वश्रेष्ठ शौचालय की घोषणा की। उन्होंने सभी स्टेशनों की स्वच्छता की भी सराहना की और संबंधित कर्मचारियों से स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने सभी खानपान इकाइयों, प्लेटफार्मों और वेटिंग रूमों का निरीक्षण किया और सभी दस्तावेजों, वेंडरों के मेडिकल कार्ड, वस्तुओं की सूची, खानपान इकाइयों में खाने-पीने और साफ-सफाई की जांच की और कैटरिंग यूनिटों के सभी दस्तावेजों और खाने से संतुष्ट थे।
डिफाल्ट कैमरे बदलने का दिया आदेश
पीएसी के सदस्य चंडीगढ़ और अंबाला कैंट स्टेशनों पर सीसीटीवी का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द डिफाल्ट कैमरे बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक पंकज गुप्ता, सीनियर डीसीएम हरि मोहन और संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे। एडीआरएम करण सिंह अंबाला कैंट में समिति के सदस्यों में मिले और स्टेशनों के विभिन्न बुनियादी मुद्दों पर चर्चा की।