फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   train

डेडिकेटेड रेल फ्रेंट कॉरिडोर से लेट नहीं हुई ट्रेनें, अगले साल मिल जाएगा कमीशन : डीआरएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
train
डेडिकेटेड रेल फ्रेट कॉरिडोर से इस्टर्न और वेस्टर्न रेलवे की ट्रेनें लेट होने की दिक्कत जल्द दूर होगी। अगले साल कॉरिडोर का एक फेस पूरा होने के साथ ही इसका कमीशन भी मिल जाएगा। अंबाला मंडल के नए रेल प्रबंधक (डीआरएम) गुरविंद्र मोहन सिंह ने यह बात कही है। डीआरएम ने कहा कि रेल प्रबंधक होने के नाते उनकी जिम्मेदारी रेल एवं यात्रियों की सेफ्टी, अनुशासन, इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य व्यवस्थाएं रहेंगी।
विज्ञापन

अमर उजाला से खास बातचीत में नए डीआरएम गुरविंद्र सिंह ने बताया कि फ्रेट कॉरिडोर पंजाब के लुधियाना से पंश्चिम बंगाल तक तैयार हो रहा है। उम्मीद है कि अगले साल दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से हावड़ा के बीच बने वेस्टर्न और इस्टर्न कॉरिडोर का पहला फेस शुरू हो जाएगा। इसीलिए ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी की वजह से भी ट्रेन लेट हो जाती है। रेलवे की महत्वाकांक्षी यह कॉरिडोर रेलवे के लिए गेम चेंजर साबित होंगे। लुधियाना से 1800 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर पंश्चिम बंगाल तक जाएगा। यह कॉरिडोर मुरादाबाद से होते दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन

1992 में ज्वाइन किया था रेलवे
नए डीआरएम गुरविंद्र मोहन सिंह 1992 बैच से इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस ऑफिसर बने थे। इसके अलावा वे अंबाला मंडल के अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और सोनेपुर में पहली पोस्टिंग के साथ उन्होंने रेलवे में अपनी सेवाएं शुरू की। इसके अलावा वे आईआरसीटीसी में ग्रुप महाप्रबंधक कैटेरिंग, ग्रुप जनरल मैनेजर नॉदर्न जोन भी रह चुके हैं। मंगलवार को डीआरएम का पद संभाले के बाद उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की और विभिन्न जगहों से अधिकारियों से भी मुलाकात की है। अंबाला के पूर्व डीआरएम दिनेश चंद शर्मा ने नए डीआरएम जीएम सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं का रखेंगे ख्याल
डीआरएम ने कहा कि पैसेंजर के लिए वेटिंग रूम की बढ़ियां सुविधा देने पर ध्यान दिया जाएगा। यदि अंबाला मंडल के अंदर वेटिंग रूम की रेनोवेट करने की जरूरत होगी तो उसका काम भी किया जाएगा। वंदे भारत और तेजस जैसे ट्रेनों में कैटेरिंग में नए-नए खाद्य चीजें रेलवे के मेन्यू में जोड़ी गई हैं। रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई और वन यूज प्लास्टिक की तरफ जागरुकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed