फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Traffic jam in the market, no traffic police deployed

Ambala News: बाजार में जाम, यातायात पुलिस नहीं तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam in the market, no traffic police deployed
अंबाला छावनी में बिग बाजार के पास लगा जाम। संवाद
अंबाला। बाजार में जाम के चलते दुकान परेशान हो रहे हैं। छावनी के विभिन्न बाजारों में लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा असर सोमवार को लगने वाली मंडे मार्केट के कारण पड़ता है। विजय रतन चौक से लेकर राय मार्केट, सदर बाजार से लेकर निकलसन रोड, सुरजीत फर्नीचर से लेकर गांधी मार्केट, क्वालिटी सब स्टेशन से लेकर गांधी मार्केट की पुलिया के पास सबसे ज्यादा जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

वाहन चालक सड़क के किनारे अपने वाहनों को खड़ा कर खरीदारी करने चले जात हैं और घंटों बाद वापस आते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। छावनी के सदर बाजार चौंक, गीता गोपाल चोक, कैपिटल चौक और बस स्टैंड ओवर ब्रिज के नीचे ही पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। बाजारों के अंदर बहुत की कम जगह पुलिस की तैनाती है। जिसके कारण लोग यातायात के नियतों को तोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों के बाहर खड़े रहते वाहन
समाजसेवी आनंद मोहन शुक्ला बताते हैं निकलसन रोड पर कई बैंक हैं। लोग अपने वाहनों यहां खड़ा कर देते हैं। कई बार वाहन सड़क के बीचोंबीच तक खड़े रहते हैं। ऐसी स्थिति में निकलसन रोड पर सुबह से लेकर दोपहर बाद तक जाम की स्थिति रहती है। दुकानदार नवीन बताते हैं कि छावनी के बजाजा बाजार, हलवाई बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, चौड़ा बाजार, और राम बाजार के पास सड़क के बीच में बने डिवाइडर के दोनों और ग्राहक और दुकानों में काम करने वाले सेल्समैन अपने अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। जिससे दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रहती है इसके साथ ही इन बाजारों में शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed