{"_id":"603bf10e8ebc3ee96075755a","slug":"traders-demand-protection-ambala-news-knl62660429","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी बोले-विज साहब बदमाशों के हौंसले बुलंद, पुलिस करे सुरक्षा व हमें भी दें हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी बोले-विज साहब बदमाशों के हौंसले बुलंद, पुलिस करे सुरक्षा व हमें भी दें हथियार
विज्ञापन
गृहमंत्री अनिल विज के निवास स्थान के बाहर खड़े सर्राफा कारोबारी
- फोटो : Ambala
प्रदेशभर में सराफा कारोबारियों में लूट, डकैती के पिछले दो सालों से लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है। अधिकतर मामले अभी भी अनसुलझे होने के कारण कारोबारियों ने रविवार गृहमंत्री अनिल विज के समक्ष अपना दुखड़ा रोया। अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, भिवानी, रोहतक आदि जिलों से कारोबारी इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के बैनर तले शास्त्री कॉलोनी मंत्री के निवास स्थान पर पहुंचे।
कारोबारियों ने मंत्री विज से कहा कि पुलिस उनकी सुरक्षा बढ़ाए और उन्हें भी हथियार रखने की अनुमति के लिए लाइसेंस दिए जाएं, ताकि वह समय पर खुद की रक्षा तो कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि सराफा कारोबारियों के प्रदेश में करीब 8 हजार शस्त्र लाइसेंस अटके हैं। मंत्री विज ने समस्त कारोबारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि स्टेट क्राइम को जल्द अनसुलझी वारदातों को सुलझाने के साथ माल की रिकवरी करने के भी आदेश दिए हैं। कारोबारी अपनी दुकानों के बाहर हाई क्वालिटी कैमरे लगवाएं, ताकि बदमाशों को सहजता से पकड़ा जा सके।
बोले- बेरोजगारी बढ़ने के कारण टारगेट में रहते हैं कारोबारी
एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक हेमंत बक्शी ने बताया कि बेरोजगारी बढ़ने के कारण बदमाशों के निशाने पर सराफा कारोबारी होते हैं। अगर किसी कारोबारी पर मामूली सा सोना भी है तो उसकी कीमत भी हजारों में होती है। बदमाश आसानी से आते हैं और बंदूक के बल पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। कुछ ही मिनटों में पैसे कमा लेते हैं। पुलिस को सबसे पहले सभी सराफा करोबारियों की सुरक्षा बढ़ानी चाहिए। जहां पर सोना तैयार होता है वहां भी गश्त बढ़नी चाहिए।
विज्ञापन
प्रदेश में रोजाना सर्राफा व्यापारियों के साथ लूटपाट, डकैती और चोरी जैसी घटनाएं हो रही हैं। पिछले दिनों गोहाना में एक सर्राफा व्यापारी के साथ लूटपाट और रोहतक में सराफा व्यापारी की लूट के साथ हत्या के प्रयास में गोली चलाने जैसी घटनाएं घटित हुईं, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
- हेमंत बक्शी, रोहतक
रोहतक, बराड़ा, अंबाला, झज्जर, जींद, करनाल सहित अन्य जिलों में भी सराफा व्यापारियों के साथ लूटपाट और डकैती में कोई भी आरोपी पकड़ा नहीं गया। यही आरोपी पुलिस के बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर सरेआम घूमते रहते हैं।
- सोहन, गोहाना
सराफा व्यापारियों ने शस्त्र लाइसेंस बनाने की मांग केवल इसलिए की है, ताकि लूट और डकैती जैसी घटनाओं के दौरान अपने जान-माल की सुरक्षा कर सकें। खुद पुलिस आरोपियों तक पहुंच नहीं पा रही और उन्हें भी लाइसेंस के लिए सालों से भटकना पड़ रहा है। प्रदेशभर में करीब आठ हजार फाइलें अभी तक अटकी पड़ी हैं।
- सुनील वर्मा, रोहतक
जिन कारोबारियों के पुराने समय से हरियाणा लेवल के शस्त्र लाइसेंस बने हुए हैं, उन्हें ऑल इंडिया स्तर का किया जाए। अकसर कारोबारियों को अपने काम के सिलसिले में अलग-अलग राज्यों में भी जाना पड़ता है। उस समय उनकी सुरक्षा करना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है इसलिए वह अपने हथियार साथ ले जाकर खुद की सुरक्षा कर सकें।
- सुनील जैन, डायरेक्टर, एसोसिएशन अंबाला
सभी जिलों के एसपी और डीसी के निर्देश देंगे कि वह प्रमुखता के आधार पर कारोबारियों के लाइसेंस बनवाएं। साथ ही लूट और डकैती, चोरी की सभी अनसुलझी वारदात को सुलझाने और माल की रिकवरी करने के लिए स्टेट क्राइम को भी निर्देश दिए है कि वह एक टीम गठित कर इन मामलों को सुलझाने का प्रयास करें।
- अनिल विज, गृहमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा