{"_id":"68bc8528732cd624460cabf4","slug":"tractor-trolley-loaded-with-bricks-drowned-in-water-two-including-driver-missing-ambala-news-c-36-1-sknl1017-149189-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पानी में डूबी, चालक सहित दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पानी में डूबी, चालक सहित दो लापता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दुखेड़ी-चुडियाला गांव रोड के बीच से गुजर रहे बरसाती नाले की पुलिस से शनिवार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक गिर गई।
हादसे के समय उफान पर चल रहे नाले की पुलिया के ऊपर से भी पानी गुजर रहा था, गिरते ही ट्रैक्टर पर सवार तीन मजदूर व चालक चारों बह गए। गनीमत यह रही कि दो मजदूर लवली व बलजिंद्र तो सुरक्षित बाहर निकल गए। जबकि मिट्ठापुर निवासी चालक मुकेश(45) व समलेहड़ी निवासी मजदूर रवि (25) दोनों पानी में ही लापता हो गए।
यह हादसा सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर हुआ था। रात्रि 8 बजे तक एचडीआरएफ की टीमें दोनों व्यक्तियों की तलाश में जुटी रहीं बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोरों की टीमें भी मौके पर पहुंची है। खबर लिखे जाने तक दोनों की तलाश चल रही है।
नारायणगढ़ के बख्तुआ से 2500 ईंटे लोड कर जा रहे थे मोहड़ा : हादसे में बाल-बाल बचे समलेहड़ी निवासी लवली ने बताया कि वह सुबह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर नारायणगढ़ के बख्तुआ भट्ठे पर ईंटे लेने गए थे। सुबह 2500 ईंट लोड कर मोहड़ा जा रहे थे। इस बीच दुखेड़ी- चुडियाला गांव की रोड से होते हुए जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में नाले की पुलिया के ऊपर से भी पानी गुजर रहा था। हालांकि लग रहा था कि ट्रैक्टर-ट्राली आसानी से गुजर जाएगी तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधा पलट गया। देखते ही देखते सब पानी में डूब गए। वह बलजिंद्र संग किसी तरह से संभलते हुए किनारे पर आकर सुरक्षित हो गए। रवि व मुकेश दोनों लापता हो गए। रवि अविवाहित है और चालक मुकेश के पांच बच्चे हैं।