{"_id":"648b72b1d25e480abc044a59","slug":"tractor-running-on-panchayati-land-cases-on-23-ambala-news-c-36-1-amb1001-5278-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंचायती जमीन पर चलाया ट्रैक्टर, 23 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंचायती जमीन पर चलाया ट्रैक्टर, 23 पर केस
विज्ञापन
मुलाना। धनौरा गांव में नियमानुसार पट्टे पर दी पंचायती जमीन पर गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया और नियमों को ताक पर रखकर 140 एकड़, 3 कनाल, 15 मरले पंचायती जमीन पर ट्रैक्टरों से जुताई कर दी। ग्राम पंचायत के अनुसार पंचायती जमीन का मामला कोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट ने पंचायत के पक्ष में स्टे दिया है। पुलिस ने बीडीपीओ की शिकायत पर 23 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बराड़ा सुशील मंगला ने बताया कि धनौरा गांव में पंचायती जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने जुताई कर अवैध कब्जा कर लिया। इस पर ग्राम पंचायत धनौरा ने प्रस्ताव पास कर बीडीपीओ कार्यालय में 11 जून को शिकायत दी। इसमें बताया गया कि गांव की पंचायती जमीन का कुल रकबा 168 एकड़ 7 कनाल 8 मरले है और पट्टा वर्ष 2023-24 के लिए नीलामी 26 मई व 5 जून को नियमानुसार खंड कार्यालय में तहसीलदार की देख-रेख में कर दी गई थी। इसमें सफल पट्टेदारों से पट्टा की राशि वसूल करके रसीद काट दी गई थी। प्रस्ताव के अनुसार उक्त जमीन ग्राम पंचायत की है और ग्राम पंचायत के ही कब्जे में है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कोर्ट में विचाराधीन है मामला
प्रस्ताव में बताया गया कि उक्त जमीन का मामला कोर्ट में धनौरा ग्राम पंचायत बनाम मामराज व अन्य ग्रामीण के नाम से विचाराधीन है। इसमें अगली तारीख 16 अगस्त 2023 है। जमीन पर ग्राम पंचायत पक्ष में स्टे मिला हुआ है। वहीं आरोपियों ने ग्राम पंचायत के पट्टेदारों को उक्त भूमि में काश्त करने के लिए जुताई करने से रोक दिया था। आरोप है कि आरोपियों ने पट्टेदारों को धमकी दी कि यदि कोई भी पट्टेदार पंचायत की भूमि में जुताई करेगा तो उसे जान से मार देंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
ये हैं आरोपी
इकबाल, सुखबीर सिंह , श्याम सिंह , सुभम , पुनीत , दलबीर सिंह , शुभम , श्रवण कुमार , संजय , परमजीत , राज कुमार , टोनी , जय पाल , अशोक , राज पाल , उतम , विक्रम , राजपाल , सुरेश, गोल्डी , यशपाल , कुलदीप , अनिल कुमार व पुत्र।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --