{"_id":"676087085ed84bfdf209cf74","slug":"tractor-march-of-farmers-against-the-government-ambala-news-c-36-1-ame1006-134491-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सरकार के खिलाफ किसानों का ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सरकार के खिलाफ किसानों का ट्रैक्टर मार्च
विज्ञापन
सरकार के पुतले का दहन करते हुए किसान नेता। संवाद
अंबाला सिटी। दिल्ली कूच और अपनी मांगों के चलते सोमवार को किसानों ने अंबाला सिटी में ट्रैक्टर मार्च निकाल कर रोष जताया। इस दौरान किसानाें ने सरकार का पुतला भी फूंका और नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि उनकी सरकार से एमएसपी कानून सहित कुछ जायज मांगे हैं।
इन्हें सरकार ने मंजूर करने के बाद भी लागू नहीं किया है और न ही इस पर कोई कानून बनाया है। इतना ही नहीं दिल्ली जाकर अपनी बात भी नहीं रख पा रहे हैं। जबकि किसान ट्रैक्टर पर जाना चाहते थे तो सरकार ने कहा था कि पैदल जा सकते हैं, लेकिन सरकार अब किसानों को पैदल भी नहीं जाने दे रही हैं।
इन स्थानों से गुजरा मार्च, लगा जाम : सिटी नई अनाज मंडी से शुरू होकर ट्रैक्टर मार्च अग्रसेन चौक, पाॅलिटेक्निक चौक, आर्य चौक से होते हुए कालका चौक से जंडली पुल तक पहुंचा इसके बाद वापिस पाॅलिटेक्निक चौक से नई अनाज मंडी पर समाप्त हुआ। इस दौरान मंडी में करीब 117 ट्रैक्टर पहुंचे थे। इस दौरान हिसार की तरफ से आने वाले वाहनों को मंडी के पास ही रोक लिया गया था। मार्च के दौरान पोलिटेक्निक चौक से लेकर बाल भवन तक जाम लग गया था। वाहन चालकों को 15 मिनटों तक इंतजार करना पड़ा इसके बाद जाकर जाम से राहत मिली।
विज्ञापन
सिर्फ नाम का ही रह गया एमएसपी : भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने कहा कि हरियाणा में भी धान के सीजन में जगह- जगह मंडियों में किसानों से बिना किसी कारण के कट वसूला गया है। इन सब से पता चलता है कि सरकार की एमएसपी पॉलिसी सिर्फ नाम के लिए ही रह गई है। किसान नेताओं ने कहा कि बीते कई दिनों से जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन कर रहे हैं। ऐसे में हमें उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।