फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Track prepared in Gandhi Maidan for cycle lovers

Ambala News: साइकिल प्रेमियों के लिए गांधी मैदान में तैयार ट्रैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
Track prepared in Gandhi Maidan for cycle lovers
अंबाला। साइकिल प्रेमियाें को गांधी मैदान में जल्द ही साइकिलिंग ट्रैक की सुविधा मिलेगी। नगर परिषद ने ट्रैक तैयार करके इस पर मार्किंग का काम पूरा कर लिया है, वहीं अब ट्रैक के साथ पैड़-पौधे रोपित करने का काम किया जाएगा ताकि उसे पर्यावरण संरक्षित बनाया जा सके। गांधी मैदान में निर्मित साइकिल ट्रैक को क्षति न हो, इसलिए मुख्य गेट पर भी ताला लगाया जा रहा है ताकि शरारती तत्व मैदान में न घुस सकें। इसके अलावा मैदान को किराए पर न देने के लिए भी मंत्रणा की जा रही है ताकि कभी सर्कस तो कभी किसी अन्य आयोजन के लिए जगह देकर ट्रैक का स्वरूप न बिगड़े।
विज्ञापन

32 लाख हुए खर्च
नगर परिषद ने साइकिल ट्रैक को विश्वस्तरीय बनाने का प्रयास किया है। इस ट्रैक पर जो मार्किंग व साइकिल के निशान बनाए गए हैं वो किसी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के हिसाब से ही बनाए गए हैं। इस ट्रैक पर नगर परिषद ने लगभग 32 लाख रुपये खर्च किए हैं। हालांकि अभी ट्रैक के साथ जगह पर कुछ काम लंबित है जोकि आगामी कुछ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पहले खर्च हुए थे 30 लाख
लगभग तीन वर्ष पहले भी गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक तैयार किया गया था। इस पर नगर परिषद ने 30 लाख रुपये खर्च भी किए थे लेकिन मैदान के साथ चल रहे बैंक स्क्वायर के निर्माण से यह ट्रैक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था और सुविधा मिलने से पहले इस पर ग्रहण लग गया था। इसके बाद नगर परिषद ने ट्रैक को रिपेयर करने का खाका तैयार किया और इसे भी अनुमति मिलने में काफी समय बीत गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल उपलब्ध करवाने की भी योजना
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस प्रकार बोर्ड क्षेत्र में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा साइकिल प्रेमियों के लिए निशुल्क साइकिल की सुविधा प्रदान की गई है, उसी तर्ज पर नगर परिषद भी यह योजना तैयार करने की सोच रही है ताकि गांधी मैदान में आने वाले लोगों को अपनी साइकिल लाने की जरूरत न पड़े और उन्हें मैदान के ही एक तरफ बनाए गए स्टैंड से ट्रैक पर चलाने के लिए साइकिल मिल सके।

गांधी मैदान में साइकिल ट्रैक तैयार हो गया है। इस पर साइकिलिंग के चिह्न भी उकेर दिए गए हैं। अब सौंदर्यीकरण को लेकर कुछ काम बाकी है, वो भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद ट्रैक को साइकिल प्रेमियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed