फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Toys turned mobile when server is down, Ambala

सर्वर डाउन होने पर मोबाइल बने खिलौने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Toys turned mobile when server is down, Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मोबाइल सर्वर शनिवार दोपहर बाद जिलेभर में डाउन हो गए। मोबाइलों की घंटियां घनघनाती रही लेकिन दोनों तरफ से लोगों को कोई आवाज नहीं सुनाई दी। जिसके चलते यूजर्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एकाएक सर्वर डाउन होने से लोगों की कॉल तो लग रही थी, लेकिन लोगों को सामने वाले व्यक्ति की आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। इस दौरान लोग बार-बार अपना फोन बंद कर दोबारा चालू करते दिखे।
सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो किसी प्राइवेट कंपनी में कार्य करते हैं और लॉक डाउन के चलते घर से ही काम कर रहे हैं। ऐसे में जब करीब एक-दो घंटे तक किसी को कुछ समझ नहीं आया तो लोगों ने व्हाट्सएप को सहारा बनाना उचित समझा। इसके बाद शहर भर में मोबाइल का सर्वर डाउन होने की खबर आग की तरह फैल गई। जब लोगों को सर्वर डाउन होने का पता लगा तब जाकर उन लोगों ने राहत की सांस ली जिन लोगों ने अपना मोबाइल ठीक करने वाले एक्सपर्ट को फोन चेक करने के लिए व्हाट्सएप कॉल कर बोल दिया था।
विज्ञापन

मैं अपने ऑफिस का जरूरी काम कर रहा था, उस समय मेरी काम के सिलसिले में फोन पर जरूरी बात चल रही थी। कि अचानक से सामने वाले की आवाज मुझे सुनाई देनी बंद हो गई जिसके बाद मैंने कई बार उन्हें व सामने वाले व्यक्ति ने मुझे फोन किया इस दौरान मोबाइल की घंटी तो बजी लेकिन फोन उठाने पर कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। जिसके कारण मुझे काफी परेशानी हुई। - शिवम।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी हूं जो लॉक डाउन के कारण घर से ही काम कर रहा हूं। जब मेरी अपने ऑफिस बात चल रही थी तो एकदम से बात करते-करते आवाज चली गई लेकिन कॉल चल रही थी। जिसके बाद मैंने अपना मोबाइल बंद करके दोबारा चलाया तो सोचा कि अब ठीक हो जाएगा। लेकिन फिर भी जब आवाज नहीं आई तो मैंने व्हाट्सएप पर कॉल की तब जाकर मेरी बात हुई। - विक्रांत।

शाम को मेरी बात अपने किसी रिश्तेदार से हो रही थी कि अचानक ही फोन की आवाज चली गई। इसके बाद मैंने फोन काट कर कई बार कॉल करने की कोशिश की तो फोन की घंटी भी गई और सामने से फोन रिसीव भी किया गया लेकिन सामने से कोई आवाज नहीं आने पर फोन की सेटिंग चेक की। परंतु फोन की सेटिंग बिल्कुल सही थी। फिर मैंन घर के साथ ही मोबाइल के एक्सपर्ट से बात की तो उसने बताया कि भाई सब ठीक है मोबाइल सर्वर डाउन हो गया है। - शिवा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed