फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Toys on the bed, burnt milk in the kitchen and roti on the pan are telling the horror

Ambala News: बिस्तर पर खिलौने, रसोई में जला दूध व तवे पर रोटी बयां कर रही भयावहता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:53 AM IST
विज्ञापन
Toys on the bed, burnt milk in the kitchen and roti on the pan are telling the horror
अंबाला। हत्या वाली शाम को भी हरीश अपने परिवार के साथ हंसी खुशी घर पर था। पत्नी रसोई में खाना बना रही थी और हरीश अपने बच्चों को खिलौनों से खिला रहा था। तभी रात को करीब 10 बजे आरोपी भूषण के सिर पर खून सवार हो गया और उसने परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी। सोमवार की दोपहर को घर का ऐसा मंजर था कि देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
विज्ञापन

बेड पर खिलौने बिखरे हुए थे। रसोई में पत्नी जो बच्चों के लिए रोटी बना रही थी वो भी अधजली चकला पर पड़ी हुई थी। दूसरी गैस पर पतीले में दूध था जो कि जल गया था। शायद जिस समय हमला हुआ उस समय दूध भी सोनिया ने बच्चों को पिलाने के लिए चूल्हे पर चढ़ाया होगा।
विज्ञापन

बाहर बरामदे में बच्चों के जले हुए कपड़े व मास के चीथड़े पड़े हुए थे। रसोई के दरवाजे पर भी पड़ा खून वारदात की भयावहता बयां कर रहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि शोर सुनने के बाद जैसे ही छोटे भाई की पत्नी सोनिया रसोई से बाहर आई होगी तो उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी या गंडासी से वार कर दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु भी बरामदे में भूखे प्यासे बंधे थे। रिश्तेदार भी घर में भीतर जाने से कतरा रहे थे। बाहर जो शटरिंग वाली बल्लियों का ढेर लगा हुआ था, उसमें से कुछ अधजली थी। उसमें भी मांस के चीथड़े लगे हुए थे। बताया जाता है कि करीब छह माह पहले ही मकान बनाने का काम शुरू किया गया था। पैसे कम होने पर बिना खिड़की, दरवाजों व बिना प्लस्तर की दीवारों के ही चार कमरों व एक रसोई में जीवन यापन कर रहे थे।
-------------
एक ही चिता पर मां-बेटे और पोते-पोतियों का अंतिम संस्कार
अंबाला। नारायणगढ़ के रतोर गांव में बड़े बेटे द्वारा परिवार के छह लोगों की हत्या ने ग्रामीणों और रिश्तेदारों को झकझोर कर रख दिया है। छोटे भाई के साथ ही उसकी पत्नी और बच्चों की हत्या के बाद आरोपी ने मां को भी मार डाला। वहीं पिता जख्मी हालत में उपचाराधीन है। ऐसे में रिश्तेदारों और ग्रामीणों में दिन भर शवों के अंतिम संस्कार को लेकर चरचा चलती रही। इसके बाद सोमवार की रात आठ बजे के करीब सभी छह शवों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह चिता भी हरीश की जमीन में तैयार की गई थी। सुबह से मुखाग्नि देने को लेकर रिश्तेदारों में चर्चा चलती रही। आखिर में मृतका के मौसेरे भाई जीवन ने मुखाग्नि दी। उसने बताया कि उसने ही हरीश के साथ सोनिया की शादी करवाई थी।

--------------
वीडियोग्राफी में हुआ मृतकों का पोस्टमार्टम, एक्सपर्ट बोले - सभी के गले रेते

छावनी नागरिक अस्पताल में मृतकों का पोस्टमार्टम पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों के पैनल से करवाया। पुलिस ने पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी करवाई। पैनल में शामिल डॉक्टरों का कहना था कि सभी का गला रेता हुआ था। साथ ही शव झुलसे हुए थे।


2022 में भी बलाना गांव में एक व्यक्ति ने परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी थी जान

अंबाला। नारायणगढ़ के रतोर गांव से पहले 27 अगस्त 2022 को सिटी के बलाना गांव में भी इस तरह की घटना ने लोगों को झकझोर दिया था। उस समय भी गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों की एक साथ हत्या हो गई थी। व्यक्ति सुखविंद्र ने लेनदेन से परेशान होकर पिता 65 वर्षीय संगत राम, मां महिंद्रो कौर, पत्नी रीना, बच्ची पांच वर्षीय अस्मीत उर्फ आशु और सात वर्षीय जसमीत उर्फ जस्सी को गला घोंट कर हत्या कर दी थी। बाद में सुखविंद्र ने खुद भी कमरे में पट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed