फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tortured by cold in the morning, got relief from sunshine in the afternoon

Ambala News: सुबह सर्दी ने सताया, दोपहर को धूप से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tortured by cold in the morning, got relief from sunshine in the afternoon
अंबाला। वीरवार सुबह लोगों को सर्दी और धुंध का सामना करना पड़ा। दोपहर को हल्की धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। बुधवार को रात का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं वीरवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। यह तापमान धूप निकलने से 4.4 डिग्री बढ़ा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आगामी समय में मौसम में अधिक परिवर्तन की संभावना नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिका डॉ. एके सिंह की माने तो मौजूदा समय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों की कमी है। इसी कारण से लगातार सर्दी बढ़ रही है। धुंध खत्म होने के स्थान पर आसमान में जा रही है जो धूप नहीं निकलने दे रही। अब 30 जनवरी के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जो बारिश कर सकता है। समस्या यह है कि कई बार पश्चिमी विक्षोभ भारत में आते-आते कमजोर हो जाते हैं। इसलिए आगामी समय में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना ही जता सकते हैं।
विज्ञापन

22 दिन कोल्ड डे
अंबालावासियों ने इस बार दिसंबर और जनवरी में सबसे अधिक सर्दी का सामना किया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 दिसंबर 2023 से 24 जनवरी तक तीन सीवियर कोल्ड डे तो 22 कोल्ड डे की स्थिति बनी। सर्दी की ऐसी स्थिति बीते 20 वर्षों में अंबाला में नहीं रही। लगातार कोल्ड डे होने के कारण अस्पतालों में ओपीडी बढ़ी। वहीं लोगों को सर्दी का अधिक सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed