फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Took a pledge to follow the ideals of Lord Parashurama

Ambala News: भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge to follow the ideals of Lord Parashurama
नारायणगढ़ में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर क
-श्री बद्री केदार उत्तराखंड ब्राह्मण संगठन ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। श्री बद्री केदार उत्तराखंड ब्राह्मण संगठन हरियाणा की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। रविवार को अजीत नगर स्थित भट्ट डेंटल एंड एडवांस ट्रीटमेंट सेंटर के हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रधान देवी प्रसाद भट्ट ने की। सुबह आठ बजे शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में संगठन के सदस्यों ने भगवान परशुराम की पूजा की और शांति पाठ किया।
ब्राह्मण समाज ने भारत के सभी सनातन धर्म प्रेमियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति, शक्ति और प्रगति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने और समाज में संस्कार व सादगी को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। संगठन के प्रधान देवी प्रसाद भट्ट ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को जन्मोत्सव की बधाई दी। उन्होंने युवा शक्ति का आह्वान किया कि वह आगे आएं और संगठन की जड़ों को मजबूत बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें।
विज्ञापन


हवन कर विश्व शांति की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ब्राह्मण संगठन की ओर से गांधी मार्केट स्थित परशुराम भवन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। पंडित मदन मोहन सती के सान्निध्य में आयोजित हवन में विश्व शांति की प्रार्थना की गई। मुख्य यजमान अवतार नाथ शर्मा व नीलम शर्मा रहे। चेयरमैन नीलम शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान और अनुशासन के पथप्रदर्शक हैं। प्रधान रमेश शर्मा व महासचिव अवतार नाथ शर्मा ने युवाओं को उनके आदर्श अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर उपप्रधान सतीश मोदगिल, सत्यप्रकाश शर्मा सहित गणमान्य मौजूद रहे। समारोह के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। युवा मोर्चा फाउंडेशन एवं सर्व समाज के तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बराड़ा-शाहाबाद मार्ग स्थित एक निजी पैलेस के समीप खीर का भंडारा लगाया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। समारोह के दौरान समाज सेवा और धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को भगवान परशुराम का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। इस मौके पर लोकेश कौशिक, अमन शर्मा, पारुल शर्मा और प्रवीण भार्गव सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।


परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। भगवान श्री परशुराम सेवादल एवं ब्राह्मण संगठनों की ओर से श्री परशुराम मंदिर में विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ से हुआ। इसमें पूर्व विधायक राम किशन गुर्जर व पवन सैनी ने शिरकत की। वक्ताओं ने भगवान परशुराम को शस्त्र और शास्त्र का ज्ञाता बताते हुए उनके न्याय व समानता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सेवादल के जिला प्रधान नरेंद्र देव शर्मा ने बताया कि 1982 से कार्यरत यह संस्था समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर ब्लू बेल्स स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आयोजन समिति ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में सर्वसमाज की संस्थाओं के प्रतिनिधियों व भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

नारायणगढ़ में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर क

नारायणगढ़ में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर क

नारायणगढ़ में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर क

नारायणगढ़ में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राम किशन गुज्जर क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed