{"_id":"67b3880d67eb50fbec053894","slug":"token-system-started-in-civil-hospital-ambala-news-c-36-1-ame1006-137768-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नागरिक अस्पताल में टोकन सिस्टम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नागरिक अस्पताल में टोकन सिस्टम शुरू
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में अब मरीजों को चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए लाइनों में घंटों खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन की तरफ से सोमवार को ओपीडी में टोकन सिस्टम शुरू किया गया है। इस के तहत ओपीडी कक्ष के बाहर ही डिजिटल डिस्प्ले लगाई गई है, जिस पर नंबर आएंगे।
पर्ची कटाने के बाद संबंधित चिकित्सक के सहायक को पर्ची देकर अपना नंबर लेना होगा। इसके बाद मरीज का नंबर डिस्प्ले किया जाएगा। ऐसे में तब ही मरीज चिकित्सक के पास जा सकता है। इस नई सुविधा से चिकित्सक के कक्ष में अनावश्यक भीड़ नहीं होगी। वहीं, मरीजों को भी घंटों खड़ा नहीं रहना पड़ेगा वह अपनी बारी आने तक कुर्सियों पर बैठ सकेंगे। इसके साथ ही चिकित्सक भी सिफारिशों से बच जाएंगे।
वायरल के कारण बढ़ रही ओपीडी, 1800 से अधिक मरीज पहुंचे
अवकाश के बाद सोमवार को नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं शुरू हुईं। इस दौरान 1800 मरीजों ने विभिन्न विभागों में जांच कराई। ओपीडी में अधिकांश मरीज वायरल से ग्रसित निकले। इसके साथ ही आंखों में जलन, खुजली और सांस संबंधित मरीजों की संख्या भी अधिक दिखाई दी।
विज्ञापन
दरअसल रविवार को नागरिक अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहती हैं। सोमवार को ओपीडी खुलने पर मरीजों की अत्यधिक संख्या देखने को मिली। ओपीडी में वायरल से संबंधित समस्याएं बढ़ने का कारण चिकित्सक बदलता मौसम बता रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह है कि बदलते मौसम के कारण भीड़ वाली जगहों पर जाने से पहले मुंह को ढक कर रखें व अन्य सलाह अपनाएं।
कान में दर्द के मरीज भी बढ़े
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ नेहा ने बताया कि इन दिनों वायरल बहुत फैल रहा है। जिसके कारण मरीजों को सर्दी जुकाम के साथ- साथ कान में दर्द की समस्या भी बढ़ रही हैं। उनके पास 80 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
आंखों में खुजली और जलन के मरीज
नेत्र विभाग की ओपीडी में आंखों से संबंधित 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। डॉ संगीता भगत ने बताया कि इन दिनों आंखों में गंदे हाथ लगने से जलन होने लग जाती है। इसलिए लोगों को अपने हाथों की साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। गंदे हाथों से आंखों में संक्रमण भी हो सकता है। इसके साथ ही ड्राई आई की समस्या भी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि दिन के समय आंखों को ठंडी हवा से बचाकर रखें।
सांस संबंधित बीमारियां भी बढ़ी
डॉ विशाल कालवां ने बताया कि उनके पास 150 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि छाती में संक्रमण के कारण सांस संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वायरल के कारण बुजुर्गों को जल्दी संक्रमण होने का खतरा रहता है। इसलिए सर्दी के समय उनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
मरीजों के लिए लगा टोकन सिस्टम
पीएमओ डॉ पूनम चौधरी ने बताया कि अब मरीजों को ओपीडी में आने के लिए लाइन में लगना नहीं पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से टोकन मीटर लगाए गए हैं। नंबर के अनुसार ही अब मरीज चिकित्सक से मिलेंगे। इससे मरीजों को लंबे समय तक खड़ा भी नहीं होना पड़ेगा और परिसर में भीड़ भी कम रहेगी।