फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Toilets in government schools are dilapidated, students are facing problems

Ambala News: राजकीय स्कूलों में शौचालय जर्जर, विद्यार्थियों को आ रही दिक्कत

Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Toilets in government schools are dilapidated, students are facing problems
अंबाला सिटी। जिले के कई राजकीय स्कूलों में शौचालय की हालत जर्जर है। कई स्कूलों में तो पुराने शौचालय बंद भी हो गए हैं। इन शौचालय की जर्जर हालत को सुधारने के लिए स्कूलों की ओर से ग्रांट भी मांगी गई है। ज्यादातर प्राथमिक स्कूलों में शौचालय को लेकर हालत खराब है। अमर उजाला की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र के दो राजकीय प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। जिनमें शौचालय के हालत खराब हैं। इन स्कूलों की ओर से शौचालय मरम्मत के लिए ग्रांट की मांग भी की गई है। स्कूलों को यह ग्रांट मिल भी गई है।
विज्ञापन

रवालों गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल के भवन की हालत बेहद खराब है। यह भवन बीते 2024 में असुरक्षित घोषित हो चुका है। अभी तक स्कूल को ग्रांट नहीं मिल पाई है। स्कूल में बने शौचालय की हालत भी जर्जर है। जिससे विद्यार्थियों को शौच करने में दिक्कत आती है। अब इन शौचालय की मरम्मत होगी। स्कूल को मरम्मत के लिए ग्रांट मिली है।
विज्ञापन


इसी तरह धुराला गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन यहां भी इन शौचालयों को मरम्मत की जरूरत है। इस स्कूल की ओर से भी डिमांड की गई थी। इस स्कूल को भी शौचालय मरम्मत के लिए ग्रांट मिलेगी। स्कूलों की ओर भवन बनाने के लिए भी अगस्त 2024 में 53 लाख की डिमांड की गई थी। अभी यह ग्रांट स्कूल में नहीं आई है। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या तो बढ़ रही है, मगर विद्यार्थियों को बिठाने के लिए कमरों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

16 लड़कों व 17 लड़कियों के शौचालय की होगी मरम्मत, खर्च होंगे 32.94 लाख



जिले के राजकीय प्राथमिक, मिडल व वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बंद पड़े शौचालयों की मरम्मत के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ग्रांट जारी की गई है। इसमें जिले में शौचालय की मरम्मत पर कुल 32.94 लाख खर्च होंगे। लड़कों के 16 शौचालय के लिए 12.20 लाख व लड़कियों के 17 शौचालय पर 20.74 लाख रुपये खर्च होंगे। यह कुल 32.94 लाख की ग्रांट स्कूलों के लिए मंजूर हो गई है।



-----

लड़कों के लिए इन स्कूलों में शौचालय की होगी मरम्मत

खंड स्कूल का नाम ग्रांट लाख में



नारायणगढ़ राजकीय मिडल स्कूल बेरखेड़ी 1.02



राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बधौली 1.02

राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल हमीदपुर 1.02

राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल झमेल माजरा 1.02



शहजादपुर राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिछपड़ी 1.02



राजकीय प्राथमिक पाठशाला चतन 1.02

राजकीय प्राथमिक पाठशाला रातौड़ 1.02

राजकीय प्राथमिक पाठशाला मुकंदपुर 1.02



राजकीय प्राथमिक पाठशाला संतोखी 1.02



राजकीय मिडल स्कूल नगला नानकू 1.02

अंबाला वन राजकीय प्राथमिक पाठशाला रवालों 1.02

राजकीय प्राथमिक पाठशाला धुराला 1.02



राजकीय प्राथमिक पाठशाला भड़ी 1.02



राजकीय प्राथमिक पाठशाला लखनौर साहिब 1.02

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़ौली 1.02

राजकीय मिडल स्कूल नन्हेड़ा 1.02



राजकीय मिडल स्कूल घसीटपुर 1.02



----

लड़कियों के लिए इन स्कूलों में शौचालय की होगी मरम्मत



खंड स्कूल का नाम ग्रांट लाख में



अंबाला वन राजकीय मिडल स्कूल घसीटपुर 1.22

राजकीय प्राथमिक स्कूल मलौर 1.22

राजकीय प्राथमिक स्कूल बड़ौली 1.22



अंबाला टू राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल बोह 1.22



नारायणगढ़ राजकीय कन्या प्राथमिक स्कूल हमीदपुर 1.22

राजकीय प्राथमिक स्कूल झमेल माजरा 1.22

शहजादपुर राजकीय प्राथमिक स्कूल बिछपड़ी 1.22



राजकीय प्राथमिक स्कूल चतन 1.22



राजकीय प्राथमिक स्कूल मुकंदपुर 1.22

राजकीय प्राथमिक स्कूल संतोखी 1.22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed