{"_id":"630e63d5edaf764d8e01097e","slug":"today-the-obstacles-will-go-from-house-to-house-ganpati-bappa-moreya-s-cheers-will-resonate-ambala-news-knl119530817","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता, गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरेया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज घर-घर विराजेंगे विघ्नहर्ता, गूंजेंगे गणपति बप्पा मोरेया के जयकारे
विज्ञापन
अंबाला। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को घर-घर व अलग-अलग पंडालों में गणपति बप्पा विराजेंगे। श्री गणेश महोत्सव की जिलेभर में धूम रहेगी। पंडालों को गणपति बप्पा के आगमन से पहले लाइटों व फूलों से सजाया गया है। मुख्य आकर्षण का केंद्र छावनी के दयाल बाग के राजा होंगे। अबकी बार दयाल बाग के राजा के पंडाल में कोलकाता से बप्पा की मूर्ति मंगवाई गई है। यह पूरी तरह से मिट्टी की होगी।
दूसरी ओर, छावनी के श्री कृष्ण लीला क्लब की ओर से पल्लेदार मोहल्ला में गणपति बप्पा स्थापित होंगे। उधर, जिलेभर में जगह-जगह गणपति बप्पा के स्वरूप खरीदने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। पंडालों में सजने वाले गणपति बप्पा की विशाल मूर्तियों को बुधवार सुबह ढोल नगाड़ों के साथ विराजमान किया जाएगा। श्री गणेश महोत्सव के कार्यक्रम सिटी के विभिन्न कॉलोनियों में बड़े धूमधाम से किए जाएंगे। जिसको लेकर सभी संस्थाओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, घरों में बप्पा को विराजमान करने के लिए घर को विशेष रूप से सजाया गया।
श्री गणेश मंडल छोटा बाजार में 10 फीट के गणेश होंगे स्थापित
शहर के श्री गणेश मंडल छोटा बाजार संस्था के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां एक महीने पहले शुरू की गई थी। जिसको लेकर श्री गणेश मंडल के सभी सदस्य तैयारियां करने में जुटे हुए थे। इस बार संस्था की ओर से करीब 10 फीट ऊंचे श्री गणेश जी का सुंदर दरबार जगाधरी में अनुभवी कलाकारों की ओर से तैयार करवाया गया है। इस मूर्ति में ठीक पीछे अयोध्या के श्रीराम दरबार को दर्शाया गया है। बुधवार को विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण कर श्री गणेश जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम धूमधाम से किया जाएगा। इस दौरान भजन सम्राट मास्टर बॉबी एंड पार्टी श्री गणेश की महिमा का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल भंडारे लगेगा। छह सितंबर को सुबह करीब 10 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। बप्पा का हरिद्वार में विसर्जन होगा।
विज्ञापन
श्री सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी कोतवाली बाजार में होंगे स्थापित
कोतवाली बाजार में भी 10वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम बुधवार से लेकर छह सितंबर तक जारी रहेगा। यह कार्यक्रम श्री सिद्धिविनायक सेवा सोसायटी कोतवाली बाजार की ओर से आयोजित किया जाएगा। संस्था के सदस्य सुभाष अग्रवाल, सतीश गुप्ता, रमन मल्होत्रा, विजय अग्रवाल, धर्मपाल, सचिन मोनू, राकेश गुप्ता व अरुण शर्मा आदि ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व भगवान श्री गणेश जी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा सिटी के रेलवे स्टेशन चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर से दोपहर दो बजे प्रारंभ होगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए कोतवाली बाजार पहुंचेगी। इस मौके पर गणेश जी के मधुर भजनों का गुणगान किया जाएगा। छह सितंबर को सुबह 10 बजे विसर्जन शोभायात्रा कोतवाली बाजार से जगाधरी गेट तक पहुंचेगी।