{"_id":"5ffdfd748ebc3e2e750b1e9c","slug":"today-s-first-day-of-8th-round-admission-ambala-news-knl574714101","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वें राउंड के दाखिले का आज पहला दिन ,12 बजे तक जमा करवाएं मेरिट कार्ड वरना करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वें राउंड के दाखिले का आज पहला दिन ,12 बजे तक जमा करवाएं मेरिट कार्ड वरना करना होगा इंतजार
विज्ञापन
आठवें राउंड की दाखिला प्रक्रिया के तहत आज पहले दिन दाखिले होंगे। आन स्पॉट दाखिले के लिए आज विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान में दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। ऐसा नहीं करने पर दाखिले के लिए फिर से अगले दिन का इंतजार करना पड़ेगा।
बता दें कि 13 से 16 तक ऑन स्पॉट दाखिले होंगे। बड़ी बात यह है कि इस बार हो रहे दाखिले में किसी भी ट्रेड में आरक्षण लागू नहीं होगा। सभी सीटें ओपन रहेंगी। इतना ही नहीं जिन विद्यार्थियों ने आनलाइन आवेदन अभी तक नहीं किया लेकिन उन्होंने इस चरण से पहले आवेदन किया था वह भी अपना मेरिट कार्ड जमा करवाकर दाखिला ले सकते हैं। इसी तरह 14, 15 और 16 को भी मौका दिया जाएगा।
बता दें कि जिले की सभी 8 राजकीय आईटीआई में इस समय 668 सीटें रिक्त हैं। इनमें शहर राजकीय आईटीआई में 181, शहर राजकीय महिला आईटीआई में 229 , छावनी मूलचंद राजकीय आईटीआई में 12, बराड़ा राजकीय आईटीआई में 62, नोहनी में 20, हसनपुर में 9, नारायणगढ़ राजकीय महिला आईटीआई में 23 और भारांपुर राजकीय आईटीआई में 132 सीटें रिक्त हैं। जबकि 3 प्राइवेट आईटीआई में 746 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
आज जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं दोपहर 12 बजे तक संबंधित आईटीआई में अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएं। इसके बाद मेरिट तैयार की जाएगी। 12 बजे के बाद जो विद्यार्थी आएंगे उन्हें बुधवार की दाखिला प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जा सकता।
-भूपेंद्र सिंह सांगवान, नोडल अधिकारी।