फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today, on Amla Navami, your sorrows will go away by worshipping

Ambala News: आज आंवला नवमी पर पूजन से दूर होंगे दुख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Today, on Amla Navami, your sorrows will go away by worshipping
अंबाला। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी के रूप में मनाया जाता है। आंवला नवमी दिवाली से ठीक नौ दिनों के बाद पड़ती है। पंडित प्रवेश उनियाल ने बताया कि इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने की परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करने से समस्त रोगों का नाश होता है और व्यक्ति निरोगी होता है। इसके साथ ही इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा कर महिलाएं संतान और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए कामना करती हैं।
विज्ञापन

आंवले के पेड़ में होता है भगवान विष्णु और शिवजी का वास
आंवला नवमी को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय नवमी के दिन किया गया पुण्य कभी समाप्त नहीं होता। आंवला नवमी के दिन का पूजन करके परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है। कहा जाता है की इस दिन किया हुआ दान, पूजा, व्रत आदि कार्य का कई गुना अधिक परिणाम मिलता है। साथ ही साथ व्यक्ति को सभी कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। पदम् पुराण के अनुसार अक्षय नवमी के दिन आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु और शिवजी का वास होता है।
विज्ञापन

आंवला नवमी का धार्मिक महत्व
पद्म पुराण के अनुसार आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु और शिव जी को एक साथ प्रसन्न किया जा सकता है। इस दिन दोनों देवों की एक साथ एक ही जगह पूजा की जा सकती है। इस दिन आंवला खाने से आयु बढ़ती है। इसके साथ ही कहा जाता है कि आंवले के जल से स्नान करने से दरिद्रता हमेशा के लिए दूर हो जाती है और धन ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। जहां आंवले का फल मौजूद होता है, वहां भगवान विष्णु, लक्ष्मी और शिव हमेशा विराजमान रहते हैं। इसलिए आंवला नवमी के दिन एक बार आंवले के पेड़ के दर्शन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed