फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Today counseling for 131 seats in polytechnic

पॉलिटेक्निक में 131 सीटों पर काउंसलिंग आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Today counseling for 131 seats in polytechnic
मिशन एडमिशन के तहत पॉलिटेक्निक में दाखिला प्रक्रिया जारी है। जिले कि दोनों राजकीय पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 131 खाली सीटों पर सोमवार को काउंसलिंग प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की राजकीय पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग की 105 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होगी। इसके अलावा कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में कुल 26 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होगी। इस दौरान पॉलिटेक्निक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि जो भी आवेदक दाखिला लेना चाहता है, उसे पॉलिटेक्निक में व्यक्तिगत रूप से आना होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इस काउंसलिंग प्रक्रिया में अधिकतर सीटें भर जाएंगी।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक में आए 136 आवेदन
राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला शहर में 105 सीटों पर 136 आवेदन आ चुके हैं। इनके दस्तावेजों की सोमवार को जांच की जाएगी और सीट उपलब्ध करवाई जाएगी। इस समय प्लास्टिक ट्रेड में सबसे अधिक सीटें खाली हैं। वहीं मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। इसके लिए भी 64 आवेदन आ चुके हैं। पॉलिटेक्निक की ओर से 13 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। अब इन पर दाखिला प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्पना चावला पॉलिटेक्निक में 26 सीट खाली
कल्पना चावला राजकीय पॉलिटेक्निक में 26 सीटें खाली हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में 19 सीटें तो लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ट्रेड में 7 सीट खाली हैं। बता दें कि पिछली बार हुई ओपन काउंसलिंग में बहुत से छात्रों ने सीट पक्की करवाने के बाद भी फीस जमा नहीं करवाई थी। इसी कारण अब निदेशालय ने दोबारा से दाखिले के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था और अब 18 व 19 अक्टूबर को दाखिला प्रक्रिया होगी।

राजकीय पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए 13 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। अब सोमवार व मंगलवार को दाखिला प्रक्रिया होने की उम्मीद है। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में सभी सीटें भर जाएंगी।
- राजीव सपरा, प्राचार्य, राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed