{"_id":"57c8837c4f1c1b50212cb8a3","slug":"today-10-thousand-employee-on-strike-bank-will-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दस हजार कर्मचारी हड़ताल पर, बैंक भी रहेंगे बंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज दस हजार कर्मचारी हड़ताल पर, बैंक भी रहेंगे बंद
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
चस्पां किया गया हड़ताल का नोटिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होने वाली कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां कर रखी हैं। यूनियनों का दावा है कि सभी सरकारी कार्यालयों में हड़ताल रहेगी, जबकि पुलिस ने भी सुरक्षा के लिहाज से जिले में धारा 144 लगा दी है। हड़ताल के दौरान कच्चे कर्मचारियों के सहारे ही पब्लिक डीलिंग होगी, जबकि यूनियन पदाधिकारियों ने वीरवार को दिनभर सरकारी कार्यालयों में जाकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान किया। उधर, बैंकों की यूनियन भी हड़ताल को लेकर लामबंद है। यूनियन पदाधिकारियों की मानें तो करीब दस हजार कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने की संभावना हैं, जबकि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।
उल्लेखनीय है कि सरकार के खिलाफ विभिन्न यूनियन आज हड़ताल कर रही हैं। जिला अंबाला में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी, सर्वकर्मचारी संघ, ज्वाइंट एक्शन कमेटी, हरियाणा रेडियोग्राफर एसोसिएशन सहित अन्य विभागों की यूनियन इस हड़ताल में शामिल होंगी। यूनियनें मुख्यत: सरकार ठेकेदारी प्रथा के विरोध में, ट्रांसपोर्ट एवं सेफ्टी बिल को वापस लेने, कच्चे रोडवेज के बेड़े में और बसों को शामिल करने, दो वर्ष का सेवाकार्य काल पूरा करने वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, छठे पे कमीशन की वेतन विसंगतियां दूर करके सातवां पे कमीशन लागू करना, पीपीओ जैसी कर्मचारी विरोधी नीतियों पर रोक लगाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने आदि को लेकर हड़ताल पर हैं।
पुलिस ने लगाई धारा 144
पुलिस उपायुक्त अंबाला डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, ट्रेड यूनियन हरियाणा कर्मचारी महासंघ इत्यादि द्वारा अपनी मांगों को लेकर 2 सितंबर को प्रदेशभर में होने वाली हड़ताल के मद्देनजर सभी प्रमुख स्थानों पर धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान 5 या 5 से अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध है। आदेशों की अवहेलना करने वाले पर धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
बिजली विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है और सुरक्षा के लिए पुलिस से बातचीत हो चुकी है। वैकल्पिक व्यवस्था बनी रहेगी, जबकि कच्चे कर्मचारियों को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है।
- वीके खुराना, एसई बिजली विभाग अंबाला
--------
स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी, जबकि विभाग की पूरी तैयारी है। इसी को लेकर अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है, जबकि मरीजों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
- डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ अंबाला
-----------
सरकार कर्मचारियों की नहीं सुन रही, जबकि मनमानी कर रही है। कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग बैठाया जाता है और अपना वेतन खुद मिल बैठकर बढ़ा लेते हैं। कर्मचारी वर्ग को बुरी तरह से परेशान किया जा रहा है, जिसके चलते हड़ताल जैसा कदम उठाना पड़ रहा है।
- महेश गोयल, ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन
---------
एसोसिएशन इस हड़ताल का पूरी तरह से समर्थन कर रही है, जबकि सरकार जायज मांगों पर भी ध्यान नहीं दे रही है। ठेकेदारी प्रथा को बढ़ाया जा रहा है, वेतन विसंगतियां दूर नहीं की जा रही हैं। एसोसिएशन 2 सितंबर को कामकाज पूरी तरह से ठप रखेगी।
- प्रेम बब्बर, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा रेडियोग्राफ एसोसिएशन