{"_id":"605104188ebc3ee64917d3e9","slug":"to-the-student-and-teacher-without-seeing-the-mask-ambala-news-knl64321755","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क दिखाई दिए छात्र और अध्यापक को डीईओ ने लगाई जमकर फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क दिखाई दिए छात्र और अध्यापक को डीईओ ने लगाई जमकर फटकार
विज्ञापन
बिना मास्क के स्कूल पहुंचे छात्र को फटकार लगाते उप जिला शिक्षा अधिकारी। - संवाद
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रों के संक्रमित होने का सिलसिला लगातार जारी है। मगर इसके बाद भी छात्रों के साथ-साथ अध्यापकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। छात्र और अध्यापक बिना मास्क के स्कूल पहुंच रहे हैं। वहीं, कक्षा के दौरान भी अधिकतर छात्र बिना मास्क के कक्षाओं में बैठ पढ़ाई करते हुए नजर आते हैं, जिससे कि छात्रों में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
मंगलवार सुबह जब जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और उप जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा स्कूलों के औचक निरीक्षण पर निकले तो उन्हें अधिकतर स्कूलों में यही स्थिति दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने नारायणगढ़ और शहजादपुर के स्कूलों का दौरा किया। जहां छात्र बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंसिंग के कक्षा में बैठे हुए थे। इस दौरान उन्होंने पहले तो छात्रों को डांट लगाई।
उन्होंने कहा कि छात्रों की अपनी ही लापरवाही के कारण कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बार-बार निर्देश जारी होने और सरकार द्वारा हिदायतें देने के बाद भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने सभी छात्रों का सख्ती से सभी कोरोना नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरत रहे अध्यापकों को भी जमकर फटकार लगी, उन्होंने कहा कि जब स्वयं अध्यापक ही मास्क का प्रयोग नहीं करेंगे तो बच्चों से कैसे उम्मीद रखी जा सकती है कि बच्चे नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने खुद भी कोरोना नियमों का पालन करने और बच्चों से भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
110 से अधिक मिल चुके हैं संक्रमित छात्र
प्रतिदिन 3 से 4 छात्र संक्रमित मिल रहे हैं अभी तक करीब 110 छात्र संक्रमित मिल चुके हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग अलर्ट पर है। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल प्राचार्यों को बार-बार निर्देश जारी किए गए जा रहे हैं। लेकिन जब कोरोना संक्रमण के मामले नहीं थमे तो जिला शिक्षा अधिकारी एवं उप जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं मैदान में उतरे और स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। सोमवार को भी अधिकारियों ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण करते हुए बिना मास्क के स्कूल पहुंचे अभिभावकों को डांट लगाई थी।
लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वैसे तो सभी स्कूल प्राचार्यों को कोरोना नियमों की पालना के लिए निर्देश दिए गए हैं। फिर भी शिकायतें आ रही थीं छात्र और अध्यापक लापरवाही बरत रहे हैं। इसीलिए हमने औचक निरीक्षण किया और जिस भी स्कूल में छात्र और अध्यापक लापरवाही करते मिले उन्हें डांट लगाई गई।
- सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।