फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   to be a fauji, youth in josh, bharti starts from 15 september

फौजी बनने के लिए युवाओं में जोश, सेना भर्ती 15 से

Thu, 01 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Thu, 01 Sep 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
to be a fauji, youth in josh, bharti starts from 15 september
सेना भर्ती - फोटो : as a simble
देश सेवा के लिए सेना की ऑनलाइन भर्ती के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार सेना की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिसमें अंबाला कैथल व करनाल के युवाओं ने सबसे ज्यादा आवेदन किए हैं। यह भर्ती 15 से 24 सितंबर तक एमएमयू मुलाना में होनी है। 
विज्ञापन


सेना भर्ती केंद्र की मानें तो जिस तरह से आवेदन किए जा रहे हैं, युवाओं का आंकड़ा काफी बढ़ेगा। लेकिन जिस तरह से युवाओं ने ऑनलाइन प्रक्रिया में जोश दिखाया है, उससे लग रहा है कि सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने के लिए युवाओं में काफी जोश है। भारतीय सेना भर्ती कार्यालय, अंबाला द्वारा सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क और सोल्जर टेक्निकल पदों के लिए 15 से 24 सितंबर 2016 तक होने वाली भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रगति पर है। अब तक 12 हजार से अधिक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अब तक ऑनलाइन आवेदन करने के मामले में अंबाला जिले के 2815, कुरुक्षेत्र के 1625, कैथल के 2656, करनाल के 2855, यमुनानगर के 2021, चंडीगढ के 14 तथा पंचकूला के 397 उम्मीदवार सेना में भर्ती के लिए किस्मत आजमाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। माना जा रहा है कि यह आंकड़ा छह सितंबर तक तीस हजार तक पहुंच सकता है। 
विज्ञापन


तैयारियां तेज, रहेगी उम्मीदवारों पर नजर 
इस भर्ती के लिए सेना ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए जिला प्रशासन से भी बातचीत की गई है, जिन्होंने इसके लिए सहयोग का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर भर्ती के दौरान उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ दवाई, ड्रग्स, द्रव्य अथवा मोबाइल ले जाने पर पूर्णत: पाबंदी है और प्रवेश से पहले उनकी गहन जांच की जाएगी। जो उम्मीदवार नियमों की उल्लंघना करते पाया गया उसकी उम्मीदवारी रद्द करते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ऑनलाइन आवेदन काफी संख्या में आ रहे हैं, जिसमें युवा काफी उत्साह दिखा रहे हैं। उम्मीद है कि अंतिम तिथि तक तीस हजार युवा आवेदन कर सकते हैं, जबकि फिलहाल यह आंकड़ा बारह हजार के आसपास है। भर्ती रैली के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। 
- कर्नल वीएस सांखला, निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed