{"_id":"6213e7fbeed1b75c275ad43b","slug":"tired-of-the-beating-and-abusing-of-the-sergeant-the-wife-swallowed-the-horrorpic-ambala-news-knl99714032","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्जेंट की मारपीट और गालीगलौज से तंग आकर पत्नी ने गटका हॉरपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्जेंट की मारपीट और गालीगलौज से तंग आकर पत्नी ने गटका हॉरपिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। भारतीय वायु सेना में सार्जेंट के पद पर तैनात अमरजीत सिंह की मारपीट व गालीगलौज से तंग आकर पत्नी ने बाथरूम में रखा हॉरपिक पी लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। जहां से महिला को सेना अस्पताल में रेफर कर दिया गया। महेश नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर सार्जेंट पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना महेश नगर पुलिस को दी शिकायत में एकता ने बताया कि वह न्यू कॉलोनी नजदीक इंडस्ट्री एरिया की निवासी है। उसका पति अमरजीत सिंह भारतीय वायु सेना में सर्जेंट के पद पर तैनात है। उसकी ड्यूटी रायपुर छत्तीसगढ़ में है। महिला ने बताया कि उसकी शादी अमरजीत सिंह के साथ 24 दिसंबर 2021 को हुई थी। वह अपने पति के साथ रायपुर छत्तीसगढ़ में किराये के मकान में रह रहीं थी। 26 जनवरी 2022 को वह अपने पति की एक महीने की छुट्टी पर अंबाला आए थे। महिला के अनुसार उसका पति छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट व गालीगलौज करता है। 19 फरवरी को महिला के पति अमरजीत गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर महिला ने अपने घर के बाथरूम में रखा हॉरपिक पी लिया। तबीयत बिगड़ती देख महिला का पति व सास मनमोहन कौर उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने महिला का उपचार शुरू किया और उसकी हालत को देखते हुए उसे सेना अस्पताल अंबाला छावनी में रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।