फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tips to prevent anaemia in pregnant women

Ambala News: गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचाव के बताए उपाय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Tips to prevent anaemia in pregnant women
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में बुधवार को एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को एनीमिया की पहचान, रोकथाम और उपचार के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर अस्पताल की डॉक्टर पूजा पेंटल ने कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थ, फोलिक एसिड और कैल्शियम के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी कमजोरी, चक्कर, थकावट या अन्य एनीमिया के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और नियमित रूप से एएनसी की जांच करवाएं।
विज्ञापन

डॉक्टर पूजा पेंटल ने कहा कि महिलाओं का पोषण सिर्फ उनके लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की नींव है। उन्होंने बताया कि एनीमिया के कारण प्रसव के दौरान जटिलताएं बढ़ सकती हैं। इसलिए इसका समय पर इलाज जरुरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जांचो, इलाज करो, निगरानी रखो और बात करो रणनीति पर बल दिया गया। इसके साथ ही महिलाओं को बताया गया कि उन्हें समय रहते एनीमिया की पहचान करनी चाहिए। जिससे इसका उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। वहीं गर्भवती महिलाओं को यह भी बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है ऐसे में अगर आयरन की कमी हो जाए तो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके बाद एनसीडी स्टाफ रीना और आरबीएसके काउंसलर शालिनी ने महिलाओं से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस दौरान महिलाओं ने कई सवाल पूछे। इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को आईएफए टेबलेट वितरित की गई और स्वस्थ जीवनशैली और पोषण संबंधी जानकारी वाले पंपलेट्स भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed