फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Timing of 51 trains changed due to operation of Katra and Amritsar Vande Bharat

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: कटरा और अमृतसर वंदे भारत का संचालन से शुरू, 51 ट्रेनों का समय बदला

Thu, 04 Jan 2024 12:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 Jan 2024 12:38 PM IST
सार

नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से उत्तर रेलवे के दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडल की लगभग 51 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसमें अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली 16 ट्रेनें शामिल हैं। 

विज्ञापन
Timing of 51 trains changed due to operation of Katra and Amritsar Vande Bharat
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटरा से नई दिल्ली के बीच वीरवार को नई वंदे भारत का संचालन आरंभ हो गया है। वहीं शनिवार को अमृतरसर से पुरानी दिल्ली के बीच भी नई वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन आरंभ हो जाएगा। इन दो नई वंदे भारत ट्रेनों के संचालन से उत्तर रेलवे के दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर मंडल की लगभग 51 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। वंदे भारत के संचालन को लेकर रेलवे ने 51 ट्रेनों के समय में परिर्वतन कर दिया है। इसमें अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली 16 ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन


अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि ट्रेनों के समय में हुए बदलाव की जानकारी रेलवे के साॅफ्टेवयर क्रिस पर भी अपडेट कर दी गई है। वहीं कंफर्म टिकट यात्रियों को बदली हुई समय सारिणी के संदेश भी भेजे जा रहे हैं ताकि उन्हें ट्रेन पकड़ने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


इसमें ट्रेन नंबर 15656 कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस अंबाला कैंट स्टेशन पर अब दोपहर 12.30 की जगह दोपहर 1.05 बजे आएगी। इसी प्रकार 12752 जम्मूतवी-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस दोपहर 1.55 की जगह अब दोपहर 2 बजे, 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस दोपहर 1.05 बजे, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस दोपहर 12.50 बजे, 22706 जम्मूतवी-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस दोपहर 1.05 बजे, 14612 कटरा-गाजीपुर दोपहर 1.05 बजे, 12751 हजूर साहिब नांदेढ़-जम्मूतवी एक्सप्रेस दोपहर 1.20 बजे, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस दोपहर 1.10 बजे, 12715 हजूर साहिब नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस शाम 4.25 बजे, 12449 मडगांव-चंडीगढ़ शाम 7.40 बजे, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस शाम 6 बजे, 12057 नई दिल्ली-दौलतपुर चौक जनशताब्दी शाम 6 बजे, 12459 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस अंबाला सिटी स्टेशन पर शाम 5.39 बजे,20807 विशाखापट्नम-अमृतसर एक्सप्रेस शाम 6.15 बजे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस शाम 4.38 बजे, 04548 बठिंडा-अंबाला कैंट दोपहर 12.10 बजे अंबाला कैंट स्टेशन पर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed