{"_id":"60ac04998ebc3eae725c84e3","slug":"time-to-open-shops-from-9-am-to-3-am-ambala-ambala-news-knl70958276","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दुकानें खोलने का समय सुबह 9 से 3 तक करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दुकानें खोलने का समय सुबह 9 से 3 तक करें’
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दुकानें खोलने के समय में बदलाव को लेकर विजयरत्न चौक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट आंचल भास्कर से मुलाकात की और उन्हें मुख्यमंत्री हरियाणा के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में दुकानें खोलने का समय सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक करने की मांग की गई।
एसोसिएशन प्रधान अतुल महाजन ने बताया कि पहले ही दुकानदार आर्थिक मंदी झेल रहे हैं। लॉकडाउन में बढ़ोतरी कर दुकानदारों को ऑड और ईवन नंबर के आधार पर राहत पहुंचाने के आदेश जारी किए गए कि सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक सभी दुकानें खोल सकते हैं। सुबह 10 बजे से पहले कोई भी ग्राहक घर से नहीं निकलता तो सामान खरीदने का मतलब ही नहीं होता। दुुकानें खोलने के लिए सुबह 7 बजे से 12 बजे तक दिया गया समय सही नहीं है। दुकानों को खोलने के समय में बदलाव कर सुबह 9 बजे से शाम 3 या 4 बजे तक करना चाहिए।
उन्होेंने कहा सुबह के समय में लोग दूध, सब्जी या अन्य सामान तो लेने जा सकते हैं, पर जिन्हें सरकार गैर जरूरी चीजें बोलती हैं, उन्हें कौन सुबह लेने के लिए निकलता है। कई बाजार तो वैसे भी सुबह 10 या 11 बजे ही खुलते हैं और एक से दो घंटे साफ-सफाई व सामान एडजेस्ट करने में ही लग जाते हैं। ऐसे में 12 बजते देर नहीं लगेगी और काम धंधा शुरू किए बिना ही दुकान बंद करने का समय हो जाएगा। दुकानें बंद रहने से पहले ही काफी मुश्किल दौर चल रहा है। व्यापारियों के साथ-साथ दुकानों पर काम करने वाले लोगों की रोजी-रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया है। अतुल ने सरकार से आग्रह किया है कि दुकानों के समय में बदलाव कर राहत प्रदान करें।