{"_id":"6a4c0f834f84e2909c0be161","slug":"time-extended-for-trade-selection-in-iti-ambala-news-c-36-1-amb1002-165835-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आईटीआई में ट्रेड चयन के लिए समय बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आईटीआई में ट्रेड चयन के लिए समय बढ़ा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वे अब अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन कर सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन विकल्प चयन और जमा करने की तिथि 3 जुलाई से बढ़ाकर 15 जुलाई तक निर्धारित की गई है।
प्रधानाचार्य ने बताया कि अंबाला जिला में कुल आठ सरकारी और तीन प्राइवेट आईटीआई संचालित हैं। छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार आईटीआई और व्यवसाय चुनकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। अकेले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अंबाला शहर में विभिन्न ट्रेड्स की कुल 916 सीटें उपलब्ध हैं।
रोजगार और आधुनिक तकनीक पर विशेष ध्यान : प्रधानाचार्य दिनेश राणा ने बताया कि आईटीआई अंबाला शहर में विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। संस्थान में हर महीने कैंपस इंटरव्यू और रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है, जिसके चलते यहां प्रशिक्षण ले रहे अधिकांश छात्र-छात्राओं को पढ़ाई पूरी होते ही रोजगार मिल जाता है। इसके अलावा, संस्थान में मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा आधुनिक तकनीक की लैब्स स्थापित की गई हैं। संवाद