फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Thyroid is increasing the problem of delivery in pregnant women

Ambala News: थायरॉइड से गर्भवतियों में बढ़ा रहा प्रसव की समस्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Thyroid is increasing the problem of delivery in pregnant women
सिटी नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। महिलाओं में बढ़ते थायरॉइड के कारण इन दिनों महिलाओं में गर्भकाल के दौरान होने वाली परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सिटी नागरिक अस्पताल में रोजाना 200 से अधिक गर्भवती उपचार के लिए आती हैं।
विज्ञापन

इनमें 10 से 20 गर्भवती ऐसी होती हैं, जिन्हें थायराॅइड है। ऐसे में गर्भवतियों प्रसव के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था देखने को मिल रही है। ऐसी महिलाओं का सामान्य प्रसव करवाना मुश्किल होता है। इसलिए चिकित्सकों को थायराॅइड कम करने की दवा देकर गर्भवतियों का ऑपरेशन करवाना पड़ता है। थायरॉइड पेट में पल रहे बच्चे के लिए भी खतरनाक होता है।
विज्ञापन

ये है सामान्य स्तर
थायरॉइड 0.4 से लेकर 4 तक सामान्य होता है। इससे कम या फिर अधिक होने पर ही थायरॉइड की समस्या हो जाती है। इस कारण गर्भवती के शरीर में बदलाव होने लगते है। कई बार थायरॉइड में तेजी से वजन बढ़ता है तो कई मामलों में वजन तेजी से घटता जाता है। नागरिक अस्पताल में जो भी गर्भवती जांच के लिए पहली बार आती है तो उसका थायराॅइड टेस्ट जरूर करवाया जाता है। इससे समय रहते गर्भवती को दवा देकर थायरॉइड को सामान्य स्तर पर किया जाता है। इससे प्रसव के दौरान परेशानी न हो। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गोयल ने बताया कि इन दिनों थायरॉइड की समस्या बहुत अधिक देखने को मिल रही है। इससे गर्भवती को भी समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बजे तक बनेगी ओपीडी की पर्ची
सिटी नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए समय सारणी में बदलाव किया गया है। अब दोपहर दो बजे तक मरीज डॉक्टर की पर्ची कटवा सकता है। अस्पताल प्रशासन ने सर्दियों के चलते ओपीडी का समय नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। ठंड के कारण मरीजों को दूर- दराज के क्षेत्रों से आने में समय लग जाता है। इसलिए अब पर्ची बनवाने के समय में बदलाव किया गया है। एक घंटा अतिरिक्त समय मिलने से बुजुर्ग मरीजों को भी लाभ मिलेगा। सिटी नागरिक अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं। इनमें अधिकतर बुजुर्ग मरीज होते हैं, जो विभिन्न बीमारियों के लिए दवा लेने आते हैं। एक घंटा अतिरिक्त समय से उन्हें भी लाभ मिलेगा।

वर्जन
मरीजों की सहूलियत के लिए ही समय में बदलाव किया गया है। हमारे पास चिकित्सक भी तीन बजे तक रहते हैं। इसलिए दो बजे तक पर्ची बनाने का समय रहेगा तो दूर- दराज से आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
-डॉ. पूनम चौधरी, पीएमओ, सिटी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed